गढ़वा। जिले में वॉलीबॉल खेल को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। शनिवार, 13 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे गढ़वा जिला...
गढ़वा। जिले में वॉलीबॉल खेल को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। शनिवार, 13 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे ने की।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गढ़वा जिला वॉलीबॉल लीग का आयोजन 25 दिसंबर से 26 दिसंबर तक किया जाएगा। इस लीग का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना और भविष्य की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत जिला टीम का गठन करना है।बैठक में यह भावनात्मक और ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया कि हम सभी के अभिभावक स्वर्गीय बृज बिहारी पाठक जी की स्मृति में यह वॉलीबॉल लीग प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। यह लीग न केवल खेल आयोजन होगी, बल्कि जिले के खेल इतिहास में एक स्थायी स्मृति के रूप में जानी जाएगी।स्वर्गीय बृज बिहारी पाठक स्मृति जिला स्तरीय वॉलीबॉल लीग के सभी मुकाबले पुलिस लाइन ग्राउंड, गढ़वा में कराए जाएंगे। इस लीग में गढ़वा जिले की बालक एवं बालिका दोनों वर्ग की टीमें भाग लेंगी।लीग के प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर जिला टीम का गठन किया जाएगा, जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गढ़वा का प्रतिनिधित्व करेगी।लीग में भाग लेने वाली गढ़वा जिले की सभी इच्छुक टीमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है।पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए निम्न मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं—
📞 7979944674.
📞 8789426 921.
बैठक के अंत में संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार कुशवाहा सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों को मैच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक सुझाव और मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस महत्वपूर्ण बैठक में गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ एवं खेल जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमे
श्याम नारायण पांडे (उपाध्यक्ष),विवेक तिवारी (उपाध्यक्ष),संजीव कुमार पांडे (कार्यालय सचिव), शैलेश नंदन सिन्हा (संयुक्त सचिव),ओमप्रकाश तिवारी (सचिव)
,पंकज कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार दुबे (वॉलीबॉल संघ सदस्य एवं साइकिलिंग संघ के सचिव), प्रभात रंजन तिवारी (वॉलीबॉल प्रशिक्षक), श्री प्रकाश यादव (वरिष्ठ खिलाड़ी),समर रजा, अंशु दुबे, विशाल पांडे, विकास तिवारी, प्रशांत तिवारी, बबलू, नितिनसहित अन्य खेल प्रेमी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ