गढ़वा। जिला मुख्यालय से सटे जोबरइया-बंडा पहाड़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर आज भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया। यहां से न...
गढ़वा। जिला मुख्यालय से सटे जोबरइया-बंडा पहाड़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर आज भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया। यहां से निकली हनुमत ध्वज यात्रा-सह-शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया। जागृति युवा क्लब द्वारा 08 मार्च से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय महायज्ञ की यह प्रथम कड़ी थी, जिसे देखने के लिए क्षेत्रीय व शहरी इलाकों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े।शोभायात्रा में जोबरइया, सिरहे, नवादा, उचरी, पिंडरा, केरवा, सुखवाना, गढ़वा शहर सहित अन्य स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने हाथों में ध्वज लेकर “हर-हर महादेव”, “सनातन धर्म की जय” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।यात्रा यज्ञाधीश श्री श्री आचार्य आशीष वैद्य महाराज के निर्देशन में तथा जागृति युवा क्लब के सदस्यों की उत्कृष्ट व्यवस्था में आयोजित हुई। यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर जोबरइया के विभिन्न देवस्थानों व उचरी रेलवे लाइन स्थित शिव मंदिर तक गई और फिर वापस नीलकंठ धाम पहुँचकर सम्पन्न हुई।रास्ते भर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई, और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।परिसर में वापसी पर यज्ञाधीश आचार्य आशीष वैद्य, आचार्य दीपक मिश्रा, आचार्य रजनीश वैद्य, अतुल शास्त्री सहित विद्वान पुरोहितों ने विधिवत हनुमत ध्वज पूजन कराया। मंत्रोच्चार की संगीतमय ध्वनि ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग से भर दिया।शोभायात्रा में विशेष रूप से उपस्थित रहे—प्रधान संयोजक राकेश पाल,गढ़देवी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल,प्रवीण जायसवाल, आद्याशंकर पांडेय, सरदार रणजीत सिंह, सुखबीर पाल,गौरीशंकर पाल, आशीष अग्रवाल, दिलीप कमलापुरी,प्रेमरंजन सिंह, विजय हलवाई तथा अनेक गणमान्यजन।ध्वज पूजन के यजमान रहे—जागृति युवा क्लब अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल,भूदेव पाल, रणविजय पाल और रमेश अग्रवाल (सपत्नीक)।श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी दंडाधिकारी विनोद गुप्ता ने की।
“जागरति युवा क्लब का संकल्प—महायज्ञ को आदर्श आयोजन बनाकर जोबरइया को आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करना-प्रधान संयोजक सह समाजसेवी राकेश पाल मौके पर प्रधान संयोजक राकेश पाल ने कहा कि“जागृति युवा क्लब के सभी सदस्यों ने अनुशासन और एकजुटता के साथ आज की शोभायात्रा को भव्य रूप दिया। मैं सभी को हृदय से बधाई देता हूँ। आने वाले नौ दिवसीय महायज्ञ को हम पूरी निष्ठा, श्रम और समर्पण के साथ आदर्श रूप में स्थापित करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है और हमें विश्वास है कि हम इसमें पूर्ण रूप से सफल होंगे।”गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ