गढ़वा। कांडी में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा द्वारा मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ब्लड डोनेशन कैम्प का सफल आयोज...
गढ़वा। कांडी में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा द्वारा मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ब्लड डोनेशन कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कांडी के बीडीओ श्री राकेश सहाय सहित कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी और उनके पति दिनेश , पूर्व मुखिया लखन प्रसाद, और नरेंद्र प्रसाद की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल संदीप कुमार गुप्ता (कर्मचारी, कांडी), सोनू कुमार (BPO), अजीत कुमार (ब्लॉक नाजीर), राजू कुमार सिंह (आपूर्ति कार्यालय) का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। इन सभी ने न केवल समाज में प्रेरणा दी, बल्कि दूसरों को भी रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कांडी वीडियो राकेश सहाय ने कहाः "रक्तदान केवल एक सामाजिक कर्तव्य नहीं बल्कि जीवनदान का अवसर है। हमें हमेशा इस तरह के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।" पूरे कैम्प संचालन और समन्वय डिस्ट्रिक्ट एडमिन अमन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से चलें और रक्तदान सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।मेडिकल टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।इस ब्लड डोनेशन कैम्प ने यह दिखाया कि स्थानीय प्रशासन और नागरिक मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। रक्तदान जैसे कार्य समुदाय में एकजुटता और सहयोग की भावना को समाज मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से मानवता की सेवा को बढ़ावा मिलता है और आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने में मदद मिलती है।रक्तदान केवल एक दान नहीं बल्कि जीवन देने का अवसर है। हमें चाहिए कि समाज में जागरूकता फैलाएं। इस अवसर पर उपरोक्त व्यक्तियों के सहित ब्लड बैंक तकनीशियन रुपदेव,दया ठाकुर के साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के चालक सुजीत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। झारखंड राज्य के पच्चीसवें वर्षगांठ पर कांडी में आयोजित रक्तदान को सफल बनाने पर रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला के चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी एवं सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
टिप्पणियाँ