गढ़वा।झारखंड स्थापना रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर चीनिया प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जलछाजन परियोजना के तहत एक भव्य ...
गढ़वा।झारखंड स्थापना रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर चीनिया प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जलछाजन परियोजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें ग्रामीण महिलाएँ और वन विभाग के कर्मी शामिल हुए। “जल ही जीवन है” का संदेश पूरे क्षेत्र में गूंज उठा।इसके बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सैकड़ों फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं ने झारखंड की लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को रंगों के माध्यम से सजीव किया।कार्यक्रम में पीडीओ सुबोध कुमार, राज्य नोडल पदाधिकारी भानु कुमार शर्मा, प्रमोद सेठ, वन विभाग के अधिकारी व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली और झारखंड को पर्यावरणीय दृष्टि से अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया।झारखंड की असली शक्ति उसके जल, जंगल और जमीन में निहित है — इन्हें सुरक्षित रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।” वही भवनाथपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक स्व. गौरव आनंद के निधन पर जिला प्रशासन गढ़वा में गहरा शोक व्यक्त किया गया।उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने गौरव आनंद को कर्तव्यनिष्ठ, सौम्य और मिलनसार अधिकारी बताया।उपायुक्त यादव ने कहा –“स्व. गौरव आनंद का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।”वही उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभागों की केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं जैसे – एनएमएईटी, एनएफएसएम, बिरसा फसल विस्तार, किसान समृद्धि, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आदि की प्रगति की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने योजनाओं के पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए और पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने को कहा।बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, पशुपालन पदाधिकारी राजस्थान, सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।उपायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि –“जिले में कृषि और उससे जुड़ी योजनाओं की प्रगति सराहनीय है, आगे भी बेहतर परिणाम के लिए प्रयास जारी रहें।”वही खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने वार्ड नंबर 13, सहिजना में गुड्डू दुबे के घर संचालित सॉस फैक्ट्री पर छापेमारी कर 180 किलो मिलावटी टोमैटो और चिली सॉस जब्त की।जांच में पाया गया कि जितेंद्र मिश्रा नामक व्यक्ति बिना लाइसेंस के रासायनिक पदार्थों से मिलावटी सॉस बना रहा था।टीम में डॉ. आर.एस. सिंह, दीपश्री, विवेक तिवारी, संतोष कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे।सॉस के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला रांची भेजे गए।उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।“खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी,” — डॉ. आर.एस. सिंह।वही झारखंड स्थापना दिवस 2025 के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “झारखंड @25 – Know Your Tourist Place” थीम के तहत आज शानदार साइक्लोथॉन रैली का आयोजन हुआ।रैली की शुरुआत रामा साहू खेल मैदान से हुई, जहाँ उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश पर डीपीआरओ पंकज गिरि और जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।सैकड़ों युवा साइकिल सवार होकर गढ़देवी मंदिर पहुँचे, जहाँ मंदिर के इतिहास और महत्व की जानकारी दी गई।इस मौके पर खेल विभाग के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और कई साइकिलिंग ग्रुप शामिल हुए।“यह साइक्लोथॉन न केवल फिटनेस का प्रतीक है बल्कि गढ़वा के ऐतिहासिक स्थलों को जानने का भी प्रयास है,” — उपायुक्त दिनेश यादव।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ