उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित गढ़वा।स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में भारतीय संविधान दिवस के मौके पर एक भव्य ...
उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित गढ़वा।स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में भारतीय संविधान दिवस के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद मदन प्रसाद केशरी,प्राचार्य सीबी सिन्हा व उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही डॉ भीमराव अंबेडकर व डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित
किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि भारत का संविधान हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव देता है। वर्ष 1949 में 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा संविधान को स्वीकार किया गया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। भारतीय राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर देशवासी न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्य की रक्षा के अपने संकल्प को और अधिक दृढ़ता से दोहराते हैं। संविधान दिवस मुख्य रूप से डॉक्टर बी आर अंबेडकर को सम्मानित करने और संवैधानिक मूल्य अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। डॉक्टर अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने संविधान के प्रारूप समिति की अध्यक्षता की थी। हमारे संविधान ने भारत को संप्रभु,समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। यह देश के सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता,समानता और भाईचारा सुनिश्चित करता है। हमारा संविधान देश को एक संगठित और मजबूत लोकतंत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संविधान दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें अपने अधिकारों का सम्मान करना चाहिए और अपने कर्तव्यों का पालन सत्य निष्ठा से करना चाहिए। यह हमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण,पेंटिंग, वाद विवाद का आयोजन किया गया तथा संविधान उद्देशिका का भी वाचन कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक कृष्ण कुमार,खुर्शीद आलम, वीरेंद्र शाह, मुकेश भारती,दिनेश कुमार, नीरा शर्मा, सरिता दुबे, सुनीता कुमारी, शिवानी कुमारी, चंदा कुमारी, वर्षा कुमारी, श्वेता राज, पूजा प्रकाश, संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही।
टिप्पणियाँ