गढ़वा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने श्री बंशीधर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और दिशा-निर्देश दि...
गढ़वा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने श्री बंशीधर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल भागीदारी के बाद वृद्धजनों को कम्बल, जैकेट, स्वेटर, टोपी, मोजे, साल, वार्म ब्लोअर, मच्छरदानी, स्नैक्स-मिठाई सहित आवश्यक सामग्री वितरित की।सामग्री पाकर बुजुर्ग भावुक हुए। न्यायाधीश ने समाज को बुजुर्गों की देखभाल के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।अवसर पर समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, बीडीओ रौशन कुमार, नगर परिषद ईओ राजकमल सहित मेडिकल टीम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वृद्धाश्रम प्रशासन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।वही गढ़वा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।
उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को गढ़वा व नगर उंटारी में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें लंबित मामलों का त्वरित व सस्ता निपटारा होगा और कोर्ट फीस नहीं लगेगी।उन्होंने बताया कि बिजली, बैंक रिकवरी, क्रिमिनल कंपाउंड, लेबर, भूमि अधिग्रहण, मोटर वाहन, matrimonial, सिविल, पानी-बिजली समेत 108185 मामलों का अब तक त्वरित निपटारा किया जा चुका है।उपायुक्त दिनेश यादव, एसपी अमन कुमार और सचिव निभा निरंजन लकड़ा ने लोक अदालत की उपयोगिता बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी यशोधरा, न्यायालय कर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। वही गढ़वा। जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा वन भवन परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त दिनेश यादव, एसपी अमन कुमार, एडीएम राज महेश्वरम, एसडीओ संजय कुमार व नियोजन पदाधिकारी पंकज गिरि ने दीप प्रज्वलित कर किया।मेले में 21 निजी नियोजकों ने 3216 रिक्तियां उपलब्ध कराईं, जिसमें 1000+ युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। कुल 197 शॉर्टलिस्ट और 115 चयनित हुए, वहीं 5 को मौके पर ही ऑफर लेटर दिया गया।उपायुक्त ने युवाओं को स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करने की सलाह देते हुए रोजगार मेलों का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।एसपी अमन कुमार, एडीएम राज महेश्वरम व एसडीओ संजय कुमार ने भी युवाओं को अवसर का फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया।मेले में जिला नियोजनालय द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।

टिप्पणियाँ