गढ़वा : बीएनटी सेंट मैरी स्कूल एवं बीएनटी किड्स प्ले स्कूल में दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा की खुशी पूरे उत्साह के साथ मना...
गढ़वा : बीएनटी सेंट मैरी स्कूल एवं बीएनटी किड्स प्ले स्कूल में दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा की खुशी पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है। त्योहार के अवसर पर दोनों विद्यालयों में 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। इसकी जानकारी विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय 24 अक्टूबर से पुनः अपने निर्धारित समय पर खुलेगा।त्योहार से पहले विद्यालय परिसर में बच्चों के उत्साह का नजारा देखने लायक रहा। दीप जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी दीपों से विद्यालय का वातावरण त्योहारमय हो उठा।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। निदेशक उमाकांत तिवारी सहित विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और समस्त जिलेवासियों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।विद्यालय परिवार ने कहा कि त्योहार खुशियों और एकता का संदेश देते हैं, और बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।.....वही 19 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में होगी खुशियों और उमंगों की शाम, गढ़वा।बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में दीपावली से पहले खुशियों का माहौल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय परिवार की ओर से आईटी प्री-दीपावली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह विशेष आयोजन रविवार, 19 अक्टूबर को अपराह्न 3:30 बजे से विद्यालय परिसर में होगा। इस अवसर पर विद्यालय ने सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया है।इस आयोजन का उद्देश्य दीपावली के पहले बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ जोड़ते हुए मस्ती, हंसी, रोशनी और खुशियों से भरपूर माहौल बनाना है।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह प्री-दीपावली उत्सव एकता, सौहार्द और उत्सव की भावना को और गहरा करेगा।विद्यालय परिवार ने सभी से अपील की है कि वे इस अवसर पर सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और दीपावली से पहले की इस आनंदमयी शाम को यादगार बनाएं।
टिप्पणियाँ