गढ़वा (प्रज्ञा नगर, कल्याणपुर): बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा नगर कल्याणपुर में विशेष हवन-यज्ञ का आयो...
गढ़वा (प्रज्ञा नगर, कल्याणपुर): बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा नगर कल्याणपुर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ सुबह 7:30 बजे आरंभ हुआ और नौ बजे तक विधिवत सम्पन्न हुआ। इसके बाद उपस्थित परिजनों ने गायत्री परिवार के निर्देशानुसार ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’ हेतु नगर भ्रमण किया और दोपहर 12 बजे तक विभिन्न घरों में वैदिक विधियों से यज्ञ संपन्न किया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा में समर्पित हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और आत्मबल में वृद्धि करना था। शांति कुंज हरिद्वार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार यज्ञ का संचालन किया गया। यज्ञ में विशेष रूप से ‘सैन्य शक्ति संवर्धन’ एवं ‘भारत पक्ष की विजय’ के लिए वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियाँ अर्पित की गईं।यज्ञ में मुख्य रूप से निम्न मंत्रों के माध्यम से आहुतियाँ दी गईं:
सैन्य शक्ति संवर्द्धनार्थम् आहुति:
"ॐ त्वया मन्यो सरथमारुजन्तो, हर्षमाणा हृषितासो मरुत्वन्।
तिग्मेषवऽअयुधा संशिशाना, उप प्रयन्तु नरो अग्रिरूपाः, स्वाहा॥"यह आहुति हमारे सैनिकों को अदम्य साहस, पराक्रम और देशभक्ति से ओत-प्रोत बनाए रखने हेतु समर्पित की गई।
भारतपक्षतः विजय प्राप्त्यर्थम् आहुति:
"ॐ इन्द्र: सेनां मोहयतु, मरुतो घ्रन्त्वोजसा।
चक्षुंष्यग्रिरा दत्तां, पुनरेतु पराजिता, स्वाहा॥"यह मंत्र इन्द्रदेव को समर्पित करते हुए हमारे राष्ट्र की विजय की कामना करता है। इस सामूहिक आध्यात्मिक आयोजन ने न केवल वातावरण को शुद्ध किया बल्कि राष्ट्र के लिए श्रद्धा और समर्पण की भावना को भी प्रगाढ़ किया। गायत्री परिवार के इस प्रयास की सभी श्रद्धालुओं ने सराहना की और अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
टिप्पणियाँ