गढ़वा : गुरु भाई डॉ. सुशील प्रसाद के निवास स्थान राधिका नेत्रालय (चिरौंजिया मोड़, गढ़वा) में युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनु...
गढ़वा :गुरु भाई डॉ. सुशील प्रसाद के निवास स्थान राधिका नेत्रालय (चिरौंजिया मोड़, गढ़वा) में युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का मासिक सत्संग श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शंखध्वनि, "बंदे पुरुषोत्तम की जय!" के घोष और श्री ठाकुर जी की तस्वीर पर माला अर्पण, धूप-दीप निवेदन और आरती से हुई।सत्संग में वेद, उपनिषद, गीता सहित कई धार्मिक ग्रंथों का पाठ किया गया। भजन, कीर्तन और नामजप के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। सामूहिक प्रार्थना में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, समाज कल्याण और आत्मिक उन्नति की कामना की।मुख्य अतिथि के रूप में पलामू प्रमंडल के वरिष्ठ एसपीआर कुलदीप मिश्रा, बंशीधर नगर के विजय नंदन सिन्हा, एसपीआर धृति लाल सुंदर आदि वरिष्ठ गुरु भाइयों ने सत्संग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "सत्संग जीवन का अमृत है, जिससे मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और दिशा मिलती है। कलयुग में केवल नाम ही आधार है, इसलिए हर घर में सत्संग होना चाहिए।"उन्होंने यह भी बताया कि "श्री श्री ठाकुर जी के बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन में सच्चा कल्याण संभव है। हर व्यक्ति को सद्गुरु की शरण में जाकर दीक्षा लेनी चाहिए और नियमित सत्संग में भाग लेना चाहिए।"इस पावन अवसर पर रघुवीर प्रसाद कश्यप, सियाराम पांडे, अशोक प्रसाद, हरिद्वार प्रसाद केसरी, बिदाराम, शंभू सोनी, राजकुमार दादा जी, अखिलेश दादा जी सहित 100 से अधिक गुरु भाई-बहनों की उपस्थिति रही।महिलाओं में पायल देवी, सरिता देवी, पूजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, अनीता देवी, मालती देवी, सीमा देवी आदि ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।सत्संग के अंत में प्रसाद और महाप्रसाद की भव्य व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी श्रद्धालु भाव-विभोर होकर लौटे।डॉ. सुरेश प्रसाद की आध्यात्मिक उपस्थिति भी कार्यक्रम को विशेष बना गई।सत्संग ने यह संदेश दिया कि सच्चा सुख और शांति केवल सत्संग और सद्गुरु की शरण में ही संभव है।
टिप्पणियाँ