नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वधान में खेले जा रहे गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 19 वें दिन जवाहर नवोदय विद्यालय ने एसके मेमोरियल पब्लिक स्कूल को 62 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में एसके मेमोरियल ने टॉस जीतकर जवाहर नवोदय विद्यालय को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जवाहर नवोदय विद्यालय ने बल्लेबाजी करते हुए रोहित सिंह के 32 और आकाश के 25 रनों के सहयोग से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। एस. के मेमोरियल की ओर से नवीन ने तीन और सूरज ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी एसके मेमोरियल की टीम सुभाष के 28 और सूरज के बीच रनों के सहयोग से 103 रन ही बना पाई। नवोदय विद्यालय की ओर से मयंक और मिथिलेश ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय के रोहित सिंह को दिया गया। खेल से पहले एसडीपीओ बहामन टूटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आयोजन समिति 20 वर्षों से आपको एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है, जहां आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल में हार
जीत लगी रहती है, जिसमें एक टीम को जीत और एक टीम को हार मिलती हैं। खेल के दौरान खिलाड़ी कभी नहीं हारते हैं । खेल हमको टीमवर्क सिखाती है।। उन्होंने कहा कि आप सब लक्ष्य तय कर अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास अभी से ही शुरू कर दें। पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। डॉक्टर कुलदेव चौधरी ने कहा कि जिंदगी भी एक खेल है। खेल को खेल भावना से खेलें और खेल के दौरान मिलने वाले परिणाम को आप अपने दिल से कभी नहीं लगाए । हारने वाली टीम अपनी कमी को दूर करते हुए हैं आगे जीत के लिए प्रयास करें । इस मौके पर पर्यवेक्षक अमित सिंह,सार्जेंट प्रवीण जी सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे,अविनाश द्विवेदी,अफ़रोज़ खान,नीरज कुमार,काशीनाथ प्रजापति,गोलू, प्रवीण मिश्रा, श्याम नारायण पांडेय, काशीनाथ प्रजापति, नीरज श्रीधर, शंभू त्रिपाठी, अतुल तिवारी, मनीष पाठक, सिकंदर प्रजापति, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी,आलोक गुप्ता,प्रभात तिवारी, आयुष सिंह, अभिनव भारद्वाज,प्रिंस खान, सिद्धार्थ पांडेय, पंकज चंद्रा, हर्षित सिंह, अमित उपाध्याय उपस्थित थे। शुक्रवार को आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा बनाम ज्ञान निकेतन स्कूल बेलचम्पा के बीच मैच खेले जाएंगे।






