नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा :उपायुक्त गढ़वा हर्ष मंगला के कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार कों जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायत पत्रों का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजा गया। सर्वप्रथम फरियादी मुन्ना सिंह, रामअवतार पाठक, रमेश महतो समेत अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त पत्र के माध्यम से उपायुक्त से अनुरोध करते हुए कहा कि गढ़वा -चोपन रेल खंड के दोहरीकरण के कारण गेट नंबर- 6 को बंद किया जा रहा है तथा उसका आवागमन गेट संख्या- 7 से किया जाना है। गेट संख्या 6 से लगभग 20 गांव से ज्यादा हजारों की संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, बुजुर्ग, मजदूर एवं महिलाएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं । इसके बंद होने से तकरीबन पचास हजार से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि गेट संख्या 6 से सुखवाना, केरवा, गुर्दी, सोनपुरवा, प्रतापपुर, अटौला आदि ग्राम जुड़े हुए हैं। ऐसे में गेट संख्या 7 से आने-जाने का उपयोग करना बहुत ही कष्टदायक एवं समय तथा ईंधन आदि की बर्बादी होगी। उन्होंने उपायुक्त से रेलवे गेट संख्या 6 को बंद नहीं करने हेतु प्रयास करने की गुहार लगाई। ऐसे में उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को
इस संदर्भ में आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। वहीं दूसरे फरियादी जिला स्वास्थ्य समिति गढ़वा में फार्मासिस्ट के पद हेतु चयनित 9 कैंडीडेट्स थे, उन्होंने उपायुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति गढ़वा का विज्ञापन संख्या 02/ 2019 के अंतर्गत फार्मासिस्ट पद हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था जिसकी लिखित परीक्षा 15/09/ 2019 को लिया गया। इसके पश्चात मेधा सूची प्रकाशित की गई, परंतु फार्मासिस्ट पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर 12/10/ 2019 को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से मेधा सूची में शामिल कुल 9 फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उक्त मामले को उपायुक्त ने सिविल सर्जन गढ़वा को प्रेषित करते हुए मामले का जायजा लेते हुए इसका निपटारा करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में अगली फरियादी उप मुखिया, ग्राम- पंचायत सुखनदी, प्रखंड- बरडीहा बुदिया देवी ने उपायुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सुखनदी प्रखंड बरडीहा का कार्य सुचारू रूप से हम सभी वार्ड पार्षद तथा ग्रामीण जनता की सहमति से चल रहा था। परंतु मुखिया के द्वारा सुख नदी पंचायत के खाता से लगभग कुछ राशि रुपए गलत ढंग से निकासी कर लिया गया है। जिसका केस बरडीहा थाना में दिनांक 2 जनवरी 2020 को भी नामजद दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज होने के उपरांत भी मुखिया खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में वहां की जनता ने उपायुक्त से इस समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। साथ ही सुख नदी पंचायत के ठप पड़े विकास कार्यो को पुनः शुरू कराने का अनुरोध किया। विदित हो कि जनता दरबार में इन मामलों के अलावे अन्य कई मामले यथा जाली एवं अवैध कागजात तैयार कर जबरन भूमि हड़पने, आवागमन के रास्ते के अतिक्रमण से संबंधित मामला, मुख्यमंत्री जनसंवाद की शिकायत सही तरीके से नहीं भेजने से संबंधित मामला, उग्रवादियों द्वारा लोहिया ग्राम के व्यक्ति को तंग करने से संबंधित विषय,पंचायत मदगड़ी (क) प्रखंड भंडरिया का विकास कार्य बाधित होने से संबंधित मुद्दा समेत अन्य उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिन्हें त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया।

टिप्पणियाँ