नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उप...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें 

गढ़वा :अवधराज देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित ए आर डी पब्लिक स्कूल परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय के द्वारा प्रातः8:45 में झंडोत्तोलन किया गया।इस अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम की शुरुआत छत्तरपुर पंचायत के मुखिया मुजीबुर्रहमान एवम विद्यालय के निदेशक पी के दुबे के द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नूरी रूपा ऐंड ग्रुप ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान की प्रस्तुति की। सगुन एंड ग्रुप के द्वारा छोटी सी नन्ही सी प्यारी सी की प्रस्तुति ने लोगों को मन मोह लिया।वहीं दिव्यम एंड ग्रुप के द्वारा दिल है छोटा सा छोटी सी आशा की प्रस्तुति ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कार दिया।साथ ही दीक्षा एंड ग्रुप के द्वारा नन्हा मुन्हा रही हु तथा मेरा मुल्क मेरा देश की प्रस्तुति से लोग भाव विभोर हो उठे।सादिया एंड ग्रुप के द्वारा फिर भी दिल है हिंदुस्तानी,नाकि अंकित एंड ग्रुप के द्वारा सुनो गौर से दुनिया वाले,सोनी,अफ्रिना एंड ग्रुप के द्वारा माँ तुझे सलाम,खालिद सुमित एंड ग्रुप के द्वारा कंधो से मिलते हैं कंधे, इसरतुन अंकिता एंड ग्रुप के द्वारा जिस देश मे गंगा रहता है,माल्या,अंजली एंड ग्रुप के द्वारा बंदे मातरम,श्रेया,उम्मे लारेब एंड ग्रुप के द्वारा जहाँ डाल डाल पे,मुस्कान एंड ग्रुप के द्वारा ऐ वतन,सानू कहकशा एंड ग्रुप के द्वारा देश रंगीला की प्रस्तुति ने लोगों के अंदर देशभक्ति की जज्बा भर दिया।सोनी एंड ग्रुप के द्वारा सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम,कंचन खुशबू एंड ग्रुप के द्वारा छोड़ो कल की बातें एवम सारे जहाँ से अच्छा,आदर्श कुमार तिवारी
एवम सोनी कुमारी के द्वारा देषभक्ति भाषण ने उपस्थित लोगों देश प्रेम भरने का काम किया।मौके पर उपस्थित छतरपुर पंचायत के मुखिया मुजीबुर्रहमान ने कहा कि देश की आजादी में कितनी माताएं की गोद सुनी हुई,कितने स्त्रियों की माथे की सिंधुर धूल गयी और कितने बहनों की भाई बलिवेदी पर चढ़ गए। शहीद हुए उन सपूतों को हम नमन करते हैं। विद्यालय के निदेशक पी के दुबे ने कहा कि जिनके त्याग और बलिदान की वजह से हमे आज यह अवसर मिला है उन शहीदों को याद करते हुए इस तिरंगे के नीचे आज हम शपथ लें कि इस भारत रूपी बगीचे को अपने खून रूपी पानी से हमेशा सींचते रहेंगे।इसे कभी मुरझाने नहीं देंगे। वहीं गढ़वा के पूर्व जिला परिषद सदस्य कंचन केशरी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या अणिमा पांडेय व शिक्षिका अनुप्रिया पाठक के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में शिक्षिका करिश्मा कुमारी,प्रीति कुमारी, आरती कुमारी, पूनम देवी,तिलेश्वर सिंह व अश्विनी कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।इस अवसर पर सत्येंद्र नाथ तिवारी,ख़ुर्शीद अंसारी,रबिन्द्र कुमार बैठा,इल्फ़ाज अंसारी,उस्मान अंसारी को विद्यालय प्रबन्ध के द्वारा सम्मानित किया गया।मौके पर काफी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ