नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा/मझिआंव। जल संसाधन विभाग के द्वारा स्वीकृत बायीं बांकी सिंचाई योजना के पुनरुद्धार एवं नहर में लाइनिंग कार्य का भूमि पूजन सांसद बीडी राम व विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस दौरान सांसद बीडी राम ने कहा कि लगभग एक करोड़ 64 लाख की लागत से बनने वाली बायीं बांकी नहर सिंचाई योजना पूरा हो जाने के बाद दर्जनों गांव के सैकड़ों हेक्टेयर किसानों की जमीन सिंचित होंगे। जिससे किसानों की जिंदगी में खुशहाली आएगी। विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा क्षेत्र के किसानों कि चिर परिचित मांग को पूरा करने के लिए हमने एड़ी चोटी लगाकर इस सिंचाई योजना को धरातल पर लाने का काम किया हूँ। कहा कि चुनाव से पूर्व मैंने
क्षेत्र के लोगों से वादा किया था उस वादे को क्षेत्र की तमाम जनता ने जीत के रूप में आशीर्वाद देकर पुन: सेवा करने का मौका दिया। इसके लिए जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस सिंचाई योजना के कार्य की शुरूआत होते ही क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस दरमियान कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के रपुरा गांव निवासी राजेंद्र तिवारी के धनकुट्टी मशीन की चपेट में आने से उनकी असामयिक निधन हो गई। इस मौके पर सांसद बीडी राम, विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी एवं नगर पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा देवी ने उनके घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा दुख की इस घड़ी में सपरिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की भगवान से दुआ की। मौके पर कृपाल सिंह, उमाशंकर यादव, संजय कुमार सिंह, विवेक सोनी, पवन कुमार, वीरेंद्र जायसवाल, संजय कमलापुरी, दीपक राज सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ