नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा/मझिआंव : गढ़वा जिला अंतर्गत मझिआंव प्रखंड के बीरबंधा गांव के समीप खजूरी डैम के पास पलामू प्रमंडल के निषाद समाज के लोगों ने वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मिलन समारोह में निषाद समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस वनभोज सह मिलन समारोह का उद्देश्य था कि नए साल में आपसी मतभेद, मनमुटाव सब भूलकर आपसी प्रेम सौहार्द, भाईचारा स्थापित हो ताकि इस पिछड़े हुए समाज का विकास हो सके। किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाज के लोगों को एकजुटता दिखाते हुए हरसंभव एक दूसरे को सहयोग करना चाहिए।सर्वप्रथम बीरबंधा गांव के ही निषाद समाज के कमलेश चौधरी को हाई स्कूल शिक्षक बनने पर लोगों ने बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद नववर्ष के शुभ अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पिकनिक में उपस्थित रंका चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि इस क्षेत्र के साथ-साथ पूरे झारखंड के लोगों के लिए घूमने-फिरने और मनोरंजन का बेहतर स्थल बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास करने की जरूरत है। डॉ चौधरी ने नगर पंचायत और जिला प्रशासन को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि खजूरी डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जाए ताकि राज्य सरकार को आय का स्रोत के
साथ साथ इस क्षेत्र के आसपास के लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सके। यहाँ पूरे झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार के लोगों को भी प्रकृति की गोद में समाया खजूरी जलाशय काफी आकर्षित करेगा। क्योंकि यह डैम पहाड़ों से ही चारों ओर से घिरा हुआ है। आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मत्स्य पालन का काम भी होता है। खजूरी डैम जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर शहर की भीड़भाड़, कोलाहल से दूर एक ऐसा पर्यटक स्थल होगा जहां बच्चे, बुजुर्ग, युवा व हर उम्र के लोग खुशी का अनुभव कर सकते हैं। बच्चों के लिए एक भव्य चिल्ड्रेन पार्क बन सकता है। वहीं वाटर पार्क के विभिन्न प्रकार के वाटर स्पोर्ट्स जैसे जेट स्क्रीनिंग, हाई स्पीड मोटर बोट, पड़ले बोट, कश्ती और पैरासेलिंग का अनुभव किया जा सकता है। दोनों पहाड़ों के बीच मल्टी लेयर्ड रोपवे की व्यवस्था की जाए तो सैलानियों को और भी बहुत पसंद आएगा। संचालन उप प्रमुख रविन्द्र चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक कमलेश चौधरी ने किया। मौके पर मेराल दक्षिणी जिला पार्षद रामनरेश चौधरी, डंडा जिला पार्षद प्रतिनिधि विजय चौधरी, रमना उपप्रमुख रविन्द्र चौधरी, भूतपूर्व विधायक प्रत्याशी दशरथ चौधरी, मंदीप मल्लाह, हासनदाग मुखिया दुखन चौधरी, पंसस संजय चौधरी, महेन्द्र चौधरी, सेवानिवृत सूबेदार रघु चौधरी, अनुज चौधरी, बचनदेव चौधरी, महेश चौधरी, चंद्रेश्वर चौधरी, सकेन्द्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, गणेश चौधरी, शिवनारायण चौधरी, दुलारू चौधरी, अनिल चौधरी, हरेन्द्र चौधरी, गोपाल चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, राजेश्वर चौधरी, प्रयाग चौधरी आदि उपस्थित थे।










