नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : मेराल प्रखंड के लातदाग स्थित डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल सांसद का चुनाव का आयोजन किया गया.बता दें कि बाल सांसद का चुनाव विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार के अध्यक्षता में की गई. जिसमें विद्यालय के सर्वांगीण विकास में भागीदारी के लिए बाल सांसद के द्वारा मंत्रियों का गठन किया गया. चयनित मंत्रियों एवं उप मंत्रियों में रंजीत कुमार 7 वर्ग से प्रधानमंत्री, नेहा कुमारी 6 वर्ग उप प्रधानमंत्री, अंकुश कुमार गुप्ता 7 वर्ग शिक्षा मंत्री, अर्चना कुमारी वर्ग 5 उप शिक्षा मंत्री, अंश राज सिंह 4 वर्ग एवं स्वच्छता, लक्ष्मी कुमारी 4 वर्ग उप स्वच्छता मंत्री, नीतीश कुमार 7 वर्ग कृषि एवं जल मंत्री, सुषमा कुमारी वर्ग 2 उप कृषि मंत्री, उपकार सिंह 7 वर्ग विज्ञान मंत्री, अनु कुमारी 4 वर्ग उप विज्ञान मंत्री, विवेक गुप्ता 5 वर्ग अनुशासन मंत्री, मधु कुमारी 2 वर्ग अनुशासन मंत्री, उमेश कुमार गुप्ता 4 वर्ग सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री, सुप्रिया कुमारी 5 वर्ग उप सांस्कृतिक मंत्री, राजेश यादव 5 वर्ग खेल मंत्री, प्रियंका कुमारी 4 वर्ग उप खेल मंत्री का नाम शामिल है . मौके पर विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बाल संसद के बारे में विद्यालय में चुनाव के पहले सभी बच्चे को सामूहिक
रूप से इस बिंदु पर चर्चा किए. उन्होंने कहा कि बाल सांसद क्या है ,बताते हुए कहा कि विद्यालय में विकास में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, नेतृत्व निर्णयन एवं संप्रेषण क्षमता का विकास करना, विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना, जीवन जीने का अधिकार, संरक्षण का अधिकार, सहभागिता का अधिकार, विकास का अधिकार जीवन में गुणवत्ता कों बताया . बाल सांसद का चुनाव सबसे पहले शुरुआत नालंदा जिले में बाल संसद का गठन की शुरुआत यूनिसेफ आयोजित इस स्पीड कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 1998 में की गई थी. इसके बाद सर्व शिक्षा अभियान के तहत 2001 में लगभग पूरे बिहार राज्य झारखंड संपूर्ण भारत में सभी विद्यालयों में इसे लागू किया गया। इसी प्रकार विद्यालय के सभी वर्ग में सभी बच्चे इस निदेशक के द्वारा बताया । अभ्यार्थी चयनित किए गए और मतदान के साथ बाल सांसद का चुनाव संपन्न हुआ। विद्यालय के शिक्षक उप प्रधानाचार्य मधु कुमारी सिंह, रिजवान अंसारी, जावेद अंसारी ,विकास कुमार, अंजू कुमारी, संध्या कुमारी, सुनीता चौरसिया, शमा परवीन आदि लोग उपस्थित थे।





