नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा । जिले में बारिश और ठंड को देखते हुए निःशुल्क बैंक के संचालक शौकत खान ने अपने परिवार के बच्चों के साथ रविवार कि रात में पुरे शहर में घुम घुमकर जरुरतमंदो के बीच अपने नन्हे नन्हे बच्चों के हाथों से कम्बल का वितरण किया। मौके पर कपड़ा बैंक के संचालक शौकत खान ने बताया कि लगातार चार वर्षों से कपड़ा बैंक के अलावा ठंड के दिनों में रात में जरुरतमंदो के बीच कम्बल वितरण किया करते हैं। उसी के कड़ी में आज भी रात में जरुरतमंदो को कम्बल उपलब्ध कराया है।उन्होंने बताया कि रात में रेलवे स्टेशन पर सोएं कुछ यात्री ऐसे थे, जिनके पास ओढ़ने के
लिए कुछ भी नहीं था । छोटे बच्चों ने कम्बल ओढ़ाकर ठंड से बचाने की कोशिश की। वहीं स्टेशन परिसर में बहुत सारी महिलाएं पत्ता से कटोरी बनाते हुए रात में मिलीं, उन्हें भी कम्बल उपलब्ध कराया गया ।वहीं एन एच 75 पर एक बुजुर्ग जो कबाड़ा चुनते हुए मिलें ,उन्हें भी कम्बल उपलब्ध कराया गया ।ऐसे ऐसे बहुत सारे जरुरतमंदो एवं रिक्शा चालकों को कम्बल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि कम्बल वितरण कार्यक्रम पूरे ठंड तक रात्रि में लगातार जारी रहेगा। साथ ही जो भी कम्बल के जरुरतमंद लोग हो, वो कपड़ा बैंक से एवं मेरे आवास से कभी भी किसी भी समय निःशुल्क कम्बल ले जाने की बात कहा। कम्बल वितरण में में अरमान खान,अमन खान, मारिया, साजिद खान, शानू खान, पिन्टु गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, हाजी परवेज खान, सम्मी खान आदि मौजूद थे।