नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें प्रतियोगिता का समापन होगा 18 जनवरी को गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल सामने समिति के तत्वधान में विगत 20 वर्षों से आयोजित होने वाले गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 21 दिसंबर शनिवार को गोविंद हाई स्कूल के मैदान में सुबह दस बजे से होगा। प्रतियोगिता के 20 वे आयोजन में 40 सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय की टीम शामिल हो रही है। यह प्रतियोगिता प्रदेश का सबसे बड़ा प्रतियोगिता है जो एक महीने तक लगातार गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेला जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिता के उद्घाटन
को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता का उदघाटन उपायुक्त हर्ष मंगला और डीडीसी नमन प्रियेश लकड़ा करेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षक, अंपायर, स्कोरर और कमेंटेटर के नियुक्ति कर दी गई हैं। 1 माह तक चलने वाले प्रतियोगिता के लिए 50 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा की शनिवार को सी पी मेमोरियल और ए आर डी पब्लिक स्कूल के बीच पहला मैच खेला जाएगा। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा कि सभी मैच आईसीसी के नियमानुसार खेली जाएगी , सभी टीम के खिलाड़ी अपने विद्यालय के निर्धारित पोशाक में आएंगे साथ अपने विद्यालय के बैनर के साथ उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुशील केशरी, सह सचिव प्रिंस सोनी, प्रवीण मिश्रा, गोलू, मनोज तिवारी, मनीष पाठक, अमित उपाध्याय, मनीष उपाधयाय, रोहन तिवारी,सिकंदर प्रजापति, उत्कर्ष पाठक, नवनीत दुबे,मोहित सिन्हा, प्रिंस खान,अंकित शुक्ला, सुमित मिश्रा, शुभम सावर्ण, सूरज ठाकुर,हेमंत राज,प्रभात तिवारी, पंकज चंद्रा, आयुष सिंह,प्रधान शुकला आदि लोग मौजूद थे।