गढ़वा। ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, बेलचंपा में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शानदार आगाज़ हुआ। कार...
गढ़वा।ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, बेलचंपा में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शानदार आगाज़ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और राष्ट्रगान गाकर की गई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से भर गया।समारोह में पहुँचे मुख्य अतिथि एस. एन. पाठक, विनोद पाठक, परशुराम पांडे, संजय शर्मा, पियूष कुमार, मुखिया सविता देवी, संजय चंद्रवंशी, गुप्तेश्वर उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। मौके पर विद्यालय प्रबंधन सह निदेशक आनंद कुमार पंकज ने कहा, कि “खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न सिर्फ हमारे शरीर को बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। आज के वैज्ञानिक युग में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है, और खेल इसे हासिल करने का सबसे बेहतर तरीका है।”वही प्राचार्य अजय कुमार उपाध्याय ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, कि “विद्यार्थियों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण यह भावना है कि हम एक-दूसरे के साथ मिलकर संबंधों को मजबूत बनाएं।”
पहले दिन की प्रमुख प्रतियोगिताएँ
-
छोटे बच्चों के लिए लॉन्ग रेस का आयोजन हुआ, जिसमें नन्हे कदमों ने मैदान पर अपनी ऊर्जा बिखेरी।
-
के.जी. समूह के बच्चों के बीच बिस्किट रेस ने कार्यक्रम में मज़ेदार रंग भर दिया।
-
सीनियर वर्ग के बच्चों के लिए रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई।
-
बालिकाओं के लिए अलग से आयोजित क्रिकेट मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
-
विशेष बात यह रही कि दोनों ही वर्गों में बी टीम विजयी रही, जिससे छात्रों में उत्साह और बढ़ गया।
निर्णायक और शिक्षकों की ज़िम्मेदारीपूर्ण भूमिका
मुख्य अंपायर राजीव कुमार और सजावल हक ने प्रतियोगिताओं में निष्पक्ष निर्णय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वहीं शिक्षक अर्जुन कुमार और अखिलेश कुमार पूरे समय खेल गतिविधियों पर नजर बनाए रहे।विद्यालय की शिक्षिकाएँ — मेहबीश खातून, शब्या मैम, सुगंधा मैम, राहत खातून, खुशी खातून, मुस्कान कुमारी, दिव्या कुमारी — ने छोटे बच्चों को तैयार करने में सराहनीय योगदान दिया। उनकी मेहनत बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन में साफ दिख रही थी।
टिप्पणियाँ