गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मना...
गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने की।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बालक एवं बालिका परेड बटालियन द्वारा चीफ गेस्ट को स्कॉर्ट कर कार्यक्रम स्थल तक लाने से हुई। तत्पश्चात निर्धारित समय पर विद्यालय के निदेशक सह मुख्य अतिथि उमाकांत तिवारी ने तिरंगे झंडे को फहराया। परेड टुकड़ी, विद्यालय सचिव संचिता तिवारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से ध्वज को सलामी दी।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं। जूनियर वर्ग के बच्चों ने "जब जीरो दिया मेरे भारत को", "दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे", "फिर भी दिल है हिंदुस्तानी" जैसे गीतों और देशभक्ति नृत्यों से दर्शकों का मन मोह लिया। भगत सिंह थीम पर प्रस्तुत नृत्य एवं किसानों–सैनिकों को समर्पित स्किट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की छात्रा परिधि केशरी ने वंदे मातरम नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों ने "पहलगाम हमला" एवं "ऑपरेशन सिंदूर" पर आधारित शक्तिशाली एक्ट प्रस्तुत किया, जो एकता, भाईचारे और भारत की संप्रभुता को दर्शाता था। इसके साथ ही "जिस पे यू मर मिटे" कविता पाठ, हिंदी–अंग्रेजी भाषण एवं संस्कृत गीत (नैंसी बाला द्वारा) ने माहौल को और भी देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
विशेष रूप से कक्षा 7 की छात्राओं ने भारत की बेटी थीम पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों ने देशभक्ति रीमिक्स नृत्य व स्लोगन प्रस्तुति से सबका उत्साह बढ़ाया। आने वाले जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए कक्षा 2 के नन्हें विद्यार्थियों ने बाल श्रीकृष्ण रूप में रंगारंग नृत्य कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कक्षा 6 के नयन कुमार द्वारा "चंदन है देश की माटी" गीत पर हारमोनियम प्रस्तुति भी सराहनीय रही।
अंग्रेजी व हिंदी भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर्षिता चौबे, प्रांशु तिवारी, आदित्य राज गुप्ता, अनमोल कुमार पांडे, प्राची पांडे, मान्या तिवारी, सक्षम पांडे, अभिजीत सिंह, ओवेस रजा, दिव्या कुमारी, रितिका सिंह और अश्विनी कुमारी ने प्रभावशाली वक्तृत्व से दर्शकों को प्रभावित किया।एंकरिंग का कार्य जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इसमें कक्षा 10 की लक्ष्मी कुमारी, नव्या प्रीतम, प्रत्युष कौंडिल्य, तेजस दुबे तथा कक्षा 9 की शैली कश्यप, भूमिका कुमारी, संस्कृति तिवारी, अनुसागर, एम.डी. समीर एवं आयुष कुमार शामिल रहे।
मुख्य अतिथि उमाकांत तिवारी ने कहा कि –
"आज का यह उत्साहपूर्ण वातावरण हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद दिलाता है। उनके त्याग और पराक्रम के कारण ही हम आज स्वतंत्र भारत में साँस ले रहे हैं।"प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा –"स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है। यही मूल्य भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाते हैं।"कार्यक्रम की सफलता में उप-प्राचार्य संजीव रंजन ने ड्यूटी कोऑर्डिनेशन, CCA इंचार्ज रूपम दुबे ने संपूर्ण कार्यक्रम समन्वयन, तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक पंकज कुमार ने परेड व अन्य गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
टिप्पणियाँ