गढ़वा। खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया जब राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गढ़वा...
गढ़वा। खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया जब राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गढ़वा के 5 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने कल्याणपुर आवास पर सम्मानित किया।यह सम्मान समारोह 2 और 3 जुलाई को रामगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मान्यता देने हेतु रखा गया। खिलाड़ियों को शॉल, मेडल, और प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
🏆 पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
-
सुप्रिया कुमारी – स्वर्ण पदक
-
झूलन कुमारी – स्वर्ण पदक
-
सिविक प्रजापति – रजत पदक
-
समीर कुमार चौबे – रजत पदक
-
शाहीन प्रवीण – कांस्य पदक
टिप्पणियाँ