गढ़वा – जिले के अचला नावाडीह गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रा...
गढ़वा – जिले के अचला नावाडीह गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल कुमार धर दुबे नामक युवक अपने पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस आधार पर गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसने युवक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी राहुल देव बड़ाइक और एसडीपीओ नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी राहुल कुमार धर दुबे पोखर के पास देखा गया है। छापामारी दल जैसे ही पोखर के नजदीक पहुंचा, आरोपी धान के खेत की ओर भागने लगा। दल ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हथियारों को धान के खेत में फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से दो 8mm के देशी कट्टे और दो 8mm की जिंदा गोलियां बरामद कीं।
अवैध हथियारों के खिलाफ सख्ती
गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता के कारण ही अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापामारी दल के सदस्य
इस सफल छापामारी अभियान में एसडीपीओ नीरज कुमार, थाना प्रभारी बृज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन राउत, सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप यादव और सशत्र बल के जवान अभिमन्यू कुमार सिंह शामिल थे। दल की इस तत्परता की वजह से आरोपी को समय रहते पकड़ना संभव हो पाया।गढ़वा जिले की खबरों को देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
टिप्पणियाँ