नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डोंउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डोंउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,सब्सक्राइब करना ना भूले .
गढ़वा: झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी राहुल पुरवार शुक्रवार को गढ़वा पहुंचे। उन्होंने कहा कि गढ़वा को जुलाई 2019 से झारखंड से बिजली मिलने लगेगी। वह गढ़वा डीसी एवं बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन लाईन के तहत पलामू के कोयल नदी और गढ़वा के तहले नदी में बनाए जा रहे टावर का निरीक्षण किया है। टावर निर्माण का कार्य जून तक पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई माह में सारे काम पूर्ण हो जायेंगे। तब गढ़वा को झारखंड से बिजली मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा को वर्तमान में बिहार और उत्तर प्रदेश से बिजली मिलती है। जो पर्याप्त नहीं है। बिजली संकट के कारण
गढ़वा में काफी परेशानी हो रही है। इस परेशानी से सरकार भी चिंतित है। इसे अतिशिघ्र दूर करने के लिए तेज गति से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के पदाधिकरयिरों को इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वो जहां भी होते हैं, वहां से गढ़वा में किये जा रहे कार्य की जानकारी लेते हैं एवं आवश्यक निर्देश देते हैं। बैठक में गढ़वा डीसी हर्ष मंंगला, बिजली विभाग के एसई धनंजय कुमार, ईई सहित बिजली विभाग के सारे पदाधिकारी तथा ट्रांसमिशन लाईन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगत सिंह साहु, नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल, सामजिक कार्यकर्ता सोनु सिंह सहित कई लोगों ने राहुल पुरवार से मुलाकात कर गढ़वा में व्याप्त बिजली संकट की जानकारी दी एवं उसके समाधान की मांग की।