“ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि जारी, छात्रों को समय पर आवेदन करने की अपील” गढ़वा। जिला कल्याण कार्यालय ने प्री मै...
“ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि जारी, छात्रों को समय पर आवेदन करने की अपील”
गढ़वा। जिला कल्याण कार्यालय ने प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की सूचना जारी की है। प्री मैट्रिक आवेदन प्रक्रिया 30 जून तथा पोस्ट मैट्रिक आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूर्ण करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिला कल्याण कार्यालय ने सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
“बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत खरीदार-विक्रेता सम्मेलन, फल उत्पादकों को बाजार से जोड़ने पर जोर”
गढ़वा। समाहरणालय सभागार में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत “Buyer Seller Meet” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता Pashupatinath Mishra ने की। सम्मेलन में फल उत्पादकों, एफपीओ प्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि लाभुकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाना प्राथमिकता है तथा समूह आधारित विपणन को मजबूत करने पर जोर दिया।
“उर्वरक दुकानों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच में 16 दुकानों में मिली अनियमितता”
गढ़वा। किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने जिलेभर में जांच अभियान चलाया। उपायुक्त Ananya Mittal के निर्देश पर 74 उर्वरक दुकानों की जांच की गई, जिसमें 16 प्रतिष्ठानों में गड़बड़ी पाई गई। जिला कृषि पदाधिकारी Khushboo Paswan ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण एवं अभिलेख दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
“पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण, अधिक राशि वसूली और गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त”
गढ़वा। उपायुक्त Ananya Mittal के निर्देश पर जिला आपूर्ति विभाग ने जिले की करीब 75 जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों में सूचना पट्ट अद्यतन नहीं मिले, जबकि कुछ दुकानों पर लाभुकों से दाल और नमक के नाम पर अतिरिक्त राशि लेने का मामला सामने आया। जिला प्रशासन ने संबंधित डीलरों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कालाबाजारी एवं लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
“गढ़वा में 49 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, बच्चों की सुविधाओं और पोषण व्यवस्था की समीक्षा”
गढ़वा। उपायुक्त Ananya Mittal के निर्देश पर जिले के 49 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी Archana Sinha के मार्गदर्शन में हुए निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पोषण, साफ-सफाई एवं संचालन व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को केंद्रों के नियमित संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ