गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित BNT Saint Mary School में 22 अप्रैल बुधवार को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह ए...
गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित BNT Saint Mary School में 22 अप्रैल बुधवार को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर हरित विचारों, प्रकृति-प्रेम और जिम्मेदारी की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन प्रार्थना सभा से हुआ, जिसका संचालन टेरेसा हाउस द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक पॉम-पॉम नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। कक्षा IX, X एवं XI के विद्यार्थियों—रिया, अश्विनी, सिद्धि, समीर, गोविंद, रागिनी, अंजलि एवं श्रद्धा—द्वारा “OLD IS GOLD” शीर्षक पर प्रस्तुत कठपुतली (Puppet Show) सराहनीय रहा। इसमें जैव-अवक्रमणीय (Biodegradable) अपशिष्ट के उपयोग को बढ़ावा देने तथा गैर-जैव-अवक्रमणीय (Non-biodegradable) अपशिष्ट के दुष्प्रभावों को प्रभावी रूप से दर्शाया गया। कुंज बिहारी, कृति एवं सुनिधि द्वारा प्रस्तुत स्लोगन वाचन ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कक्षा IX की छात्राओं—रिया, रागिनी, दिव्या, प्राची एवं आराध्या—द्वारा “हमारी ज़मीन, हमारी ज़िम्मेदारी” विषय पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही “Save Earth” विषय पर विशेष शपथ दिलाई गई, जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ सम्मिलित हुए।इसके अतिरिक्त, कक्षा III से XII तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग (कक्षा IX–XII) के लिए अंग्रेज़ी निबंध लेखन प्रतियोगिता, जूनियर वर्ग (कक्षा VI–VIII) के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा उप-जूनियर वर्ग (कक्षा III–V) के लिए Leaf Art and Craft गतिविधि आयोजित की गई। इन सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक संस्था के माध्यम से पोस्टर, कलाकृतियों एवं विविध रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर जन-जागरूकता फैलाने की सराहनीय पहल की।
प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। निदेशक उमाकांत तिवारी ने कहा कि पृथ्वी का भविष्य हमारे आज के कार्यों पर निर्भर करता है तथा सभी को छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। Earth Day के उपलक्ष्य में Department of School Education & Literacy द्वारा “Our Power, Our Planet” थीम पर Eco Clubs for Mission LiFE के अंतर्गत एक राष्ट्रीय स्तर का वेबिनार भी आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।अंत में कार्यक्रम का समापन पृथ्वी संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। यह समस्त कार्यक्रम विद्यालय की CCA इंचार्ज रूपम दुबे के कुशल निर्देशन में तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विशेष रूप से जूनियर विंग के अभिभावकों का इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय एवं पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
टिप्पणियाँ