गढ़वा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 03 नवंबर से 21 नवंबर तक विभिन्न थाना परिसरों में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। यह भर...
गढ़वा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 03 नवंबर से 21 नवंबर तक विभिन्न थाना परिसरों में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। यह भर्ती भारत सरकार की ELI योजना (Employment Linked Incentive) के तहत की जा रही है, जिसके अंतर्गत चयनित युवाओं को हर साल 15 हजार रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा।कंपनी द्वारा 775 पदों पर भर्ती की जाएगी और चयनित युवाओं को 65 वर्ष तक स्थायी नियुक्ति मिलेगी।जोनल कमांडेंट रमेश कुमार जसवाल ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद केंद्र व राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन, पेंशन, पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई, इंश्योरेंस, बोनस और आवास जैसी कई सुविधाएँ दी जाएँगी।भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, ऊँचाई 167.5 से 170 सेमी, वजन 55 किलोग्राम और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.sisindia.com पर आवेदन कर सकते हैं या 8219591494 पर संपर्क कर सकते हैं।वही गढ़वा। परिवहन विभाग, रांची के निर्देशानुसार जिले में ‘रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि वाहन को गति सीमा के भीतर चलाने से सड़क हादसों से बचा जा सकता है।सड़क पर तेज रफ्तार या रेसिंग करते पकड़े जाने पर मोटरयान अधिनियम 2019 की धारा 189 के तहत चालक को ₹5000 जुर्माना या तीन महीने की सजा या दोनों हो सकते हैं।अभियान के दौरान लोगों के बीच रोड सेफ्टी हैंडबुक, पम्पलेट और जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।

टिप्पणियाँ