गढ़वा। लायंस क्लब गढ़वा सिटी द्वारा हर शनिवार की भांति इस शनिवार भी कुपोषण विभाग में सेवाभाव से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। क...
गढ़वा। लायंस क्लब गढ़वा सिटी द्वारा हर शनिवार की भांति इस शनिवार भी कुपोषण विभाग में सेवाभाव से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने 6 कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं के बीच पौष्टिक आहार वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद ने की। सेवा कार्य को सफल बनाने में क्लब के सचिव सुनील कुमार, दया शंकर गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। मौके पर अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद ने कहा कि “कुपोषित बच्चों की मदद करना लायंस क्लब का मानवीय कर्तव्य है। हर शनिवार हम प्रयास करते हैं कि बच्चों को बेहतर पोषण मिले और उनका स्वास्थ्य सुधरे। सेवा ही हमारा उद्देश्य है, और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”वही सचिव सुनील कुमार ने कहा कि “लायंस क्लब समाज की जरूरतों को समझते हुए लगातार सेवा कार्य करता है। आज बांटा गया पौष्टिक आहार उन बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दिसंबर में होने वाले सेवा कार्यक्रमों से भी अनेक जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा।”वही दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि “कुपोषित बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम सभी सदस्य मिलकर कोशिश करते हैं कि हर कार्यक्रम का प्रभाव सीधा जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचे। आने वाले समय में सेवा कार्यों को और मजबूती देंगे।”वही कार्यक्रम के बाद लायंस क्लब की मासिक बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें अक्टूबर एवं नवंबर माह की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही दिसंबर माह के लिए कई महत्वपूर्ण सेवा कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई—
• जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण
• सार्वजनिक स्थलों पर कम्बल वितरण
• रात्रि प्रहर में कार्यरत सफाईकर्मियों (“झाड़ू कशो”) के बीच उपयोगी सामग्री वितरण
बैठक में सदस्य उपस्थिति बढ़ाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। मौके पर अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, सचिव सुनील कुमार, राजमणि प्रसाद, अनिल शर्मा, सुशील केसरी, दया शंकर गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, लखन प्रसाद कश्यप सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ