गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित बी.एन.टी संत मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन एवम पूर्व जन्माष्टमी महोत्सव की अद्भुत...
गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित बी.एन.टी संत मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन एवम पूर्व जन्माष्टमी महोत्सव की अद्भुत छवि प्रस्तुत किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मौके पर प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों के परिश्रम से विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है। शिक्षक समाज का आइना हैं, बच्चों का भविष्य संवारने का काम करते हैं। बच्चों के शिक्षित होने से पूरा समाज शिक्षित होता है। इसलिए हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने कहा कि शिक्षक की नौकरी उत्तरदायित्व की है, क्योंकि बच्चो के विकास पर उनका प्रभाव पड़ता है। छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उन्नति के शिखर पर ले जाना ही उद्देश्य है। उप प्रधानाचार्य संजीव रंजन तिवारी ने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता ही हमारा ध्येय है, जिसे सभी शिक्षकों की भागीदारी से सार्थक किया जा सकता है। शिक्षक सम्मान समारोह का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ। पूर्व जन्माष्टमी महोत्सव में कक्षा एलकेजी से तीन तक के छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण के विभिन्न बाल रूप और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सर्वश्रेष्ठ छवि प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं में एलकेजी से आदित्य कश्यप, अर्पिता गुप्ता, प्रिशा और शिवांश केशरी,यूकेजी से देवांशी केशरी, आरव, आस्था, आन्या,कुंज भारद्वाज,इशिका, वंश,अदिति,शिवांश, शानवी,आर्यन, कक्षा एक से सेजल मौर्या, आरुष, अर्णव,अथर्व,और इशानी,कक्षा दो से आरुष,शौर्य,आयत फिरदौस, रितु कुमारी,कक्षा तीन से कार्तिक चौबे अन्य शामिल हैं। कक्षा सातवीं की प्रिंसी,भावना, आशी और नव्या ने "वो किसना है....." गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के द्वारा दिए गए ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात कर के, हम अपने जीवन को सकारात्मक रूप दे सकते हैं तथा एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संजीव रंजन तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं को वर्णन किया एवम कर्तव्य पथ पर हमेशा अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका रुपम दुबे व सहायक शिक्षिका रेणुका गुप्ता, सोमलता सिंह, अंजू कुमारी, हर्षिता सोनी,रूपा केशरी,पूजा सिन्हा,सुमन तिवारी,और अनुप्रिया पाठक ने विद्यालय के आकर्षक किड्स पार्क को खूबसूरती से सजाकर वृंदावन का रूप दिया।
टिप्पणियाँ