गढ़वा। दिन शुक्रवार को मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखण्ड सरकार राँची के कल्याणपुर, गढ़वा स्थित आवास में हूल दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष...
गढ़वा। दिन शुक्रवार को मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखण्ड सरकार राँची के कल्याणपुर, गढ़वा स्थित आवास में हूल दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, जिला सचिव मनोज ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि संथाल परगना को पहले जंगल-तराई के नाम से जाना जाता था। संथाल आदिवासी लोग संथाल परगना क्षेत्र में 1790 ई0 से 1810 ई0 के बीच बसे, संथाल परगना को अंग्रेजों द्वारा दामिन ए कोह कहा जाता था और इसकी घोषणा 1824 ई को हुई थी और इसी संथाल परगना में संथाल आदिवासी परिवार में दो वीर भाईयों का जन्म हुआ, जिन्हें हम सिद्धो-कान्हू मूर्मू के नाम से जानते हैं। इन्होनें अंग्रेजों के आधुनिक हथियारों को अपने तीर-धनुष के आगे झुकने पर मजबूर कर दिया था। सिद्धो-कान्हू मुर्मू का जन्म भोगनाडीह गांव में एक संथाल आदिवासी परिवार में हुआ था, जो कि वर्त्तमान में झारखण्ड के साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखंड में है। सिद्धो मुर्मू का जन्म 1815 ई में हुआ था एवं कान्हू मुर्मू का जन्म 1820 ई में हुआ था। संथाल विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इनके और दो भाई भी थे, जिनका नाम चाँद मुर्मू और भैरव मुर्मू था। चाँदका जन्म 1825 ई में एवं भैरव का जन्म 1835 ई में हुआ था। इनके अलावा दो बहनें भी थी जिनका नाम फुलो मुर्मू एवं झानो मुर्मू था। इन 6 भाई-बहनों का पिता का नाम चुन्नी माँझी था। ये अंग्रेजों के साथ कई बार भयंकर मुठभेड़ में अपने तीर-धनुष से अंग्रेजों के दाँत खट्टा कर दिये थे। सिद्धो की अगस्त 1855 ई0 में पकड़कर पंचकठिया नामक जगह पर बरगद के पेड़ पर फांसी दे दी गई। वह पेड़ आज भी पंचकठिया में स्थित है जिसे शहीद स्थल कहा जाता है। जबकि कान्हु को भोगनाडीह में फांसी दे दी गई। ये संथालों के दिलों में आज भी जिन्दा हैं। संथालो के इस हार पर भी अंग्रेजी हुकूमत जड़ से हिल गयी थी। इन महान आत्मा वीर शहीद सिद्धो-कान्हू, चाँद भैरव और फूलों-झानो सहित सभी वीर शहीदों को शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा, गढ़व शांति देवी, केन्द्रीय समिति सदस्य शरीफ अंसारी, केन्द्रीय समिति सदस्य शम्भू चन्द्रवंशी, केन्द्रीय समिति सदस्य कंचन साहू, सरकारी अधिवक्ता परेश कुमार तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह उर्फ छोटू, झा0मु0मो0 जिला महिला संयोजक रेखा चौबे, चंदा देवी, आराधना सिंह, सोनी देवी, जिला संगठन सचिव करीब अंसारी, झा0मु0मो0 प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा फुजैल अहमद, झा0मु0मो0 गढ़वा अनुमण्डल अध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी, उपप्रमुख गढ़वा प्रखण्ड फैजुल अंसारी, कल्याणपुर पंचायत के मुखिया अशोक चन्द्रवंशी, अमित सिंह, जितेन्द्र चौधरी, पप्पू सिंह, धीरज चौबे, बलेन्द्र सिंह, धन्नजय पासवान, ओस्ताज अंसारी, खुर्शीद अंसारी, रंथा नायक आदि उपस्थित थे।यहां से देखें विज्ञापन
https://youtube.com/@GarhwaSamachar गढ़वा जिले की खबरों को देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
टिप्पणियाँ