नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा /चिनियां: उपायुक्त डॉ हर्ष मंगला ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र के दो केंद्रों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने केंद्र का संचालन कर रहे समूह के लोगों से कहा कि वैसे सभी लोगों को खाना खिलाया जाए जो आपके पास पहुंच रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा की उन्हें राशन मिलता है कि नहीं। इसके बाद उन्होंने जिन लोगों को राशन नहीं मिलता है उनकी सूची बनाकर बीडीओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि सभी जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराया जा सके। इसके उपरांत उपायुक्त ने शिवकुमार कोरवा, कबूतरी देवी, सुकनी कुंवर से दीपू सिंह तथा बीरबल सिंह के घर जाकर राशन तथा पेंशन की जानकारी ली तथा
किसी तरह की गड़बड़ी हो तो उसे बताने को कहा। इसके उपरांत छतैलिया गांव पहुंचकर चैतु सिंह, मान सिंह, मूंगा सिंह, दामोदर सिंह सहित कई लोगों के घर पहुंचकर राशन की जानकारी ली तथा जिन्हें राशन नहीं मिल रहा है या जिनका राशन कार्ड के लिए आवेदित है या जिनके पास खाने का नहीं है, उन सभी लोगों को 10- 10 किलो चावल दिए जाएंगे। वहीं कई लोगों ने डीसी से शिकायत किया की उन्हें राशन नहीं मिलता है तथा उनका राशन कट गया है। उन सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना जैसे महामारी पर किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो ,उन्हें राशन पेशन का निराकरण किया जा रहा है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, बीडीओ कालिदास मुंडा, सीओ निशात अंबर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरुण उरांव, थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा, मुखिया रामनाथ तुरी, पंचायत सेवक रामजी राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ