नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें गढ़वा :
झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के कई ज्वलंत समस्याओं के निदान के प्रति उदासीन है। जैसे राज्य के किसानों को सुखाड़ का पैसा नहीं मिलना, कर्ज माफी पर कोई पहल नहीं करना, बेरोजगारी भत्ता, अनुबंध कर्मियों को अविलंब दोगुना दर से मानदेय का भुगतान, राज्य और जिला के बाहर फंसे मजदूर एवं विद्यार्थियों की सुध नहीं लेना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को बंद करना आदि ।
इन सभी जरूरी मुद्दों पर सरकार के द्वारा मौन धारण कर लेने से झारखंड के गरीब, बेरोजगार, नौजवान, मजदूर, किसान, विद्यार्थी एवं अनुबंध कर्मियों के मन में भय व्याप्त है।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है कि सभी ज्वलंत समस्याओं पर सरकार राज्य हित में अविलंब
ठोस पहल करे और लोगों को अविलंब सहायता पहुंचाया जाए, ताकि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने में सभी लोग सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का सरकार अविलंब भुगतान करे। किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए तत्काल कर्ज माफी की घोषणा की जाए। सुखाड़ का पैसा सभी किसानों को दिया जाए तथा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चालू किए गए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को पुनः चालू किया जाए, ताकि हमारे किसान खेती करने में सक्षम हो सकें। उन्हें साहूकारों के दरवाजे पर अपनी संपत्ति गिरवी रखने की आवश्यकता ना पड़े। श्री तिवारी ने कहा कि महागठबंधन के द्वारा चुनाव से पूर्व राज्य के बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी, जिसे अविलंब अमल में लाया जाए, ताकि राज्य के नौजवान रोजगार का साधन जुटा पाएं। अनुबंध कर्मियों के विषय में राज्य सरकार से ठोस निर्णय लेने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के अनुबंध कर्मियों को कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए दोगुने दर से मानदेय भुगतान किया जाए ,ताकि ऐसे लोग अपने परिवार का भरण पोषण करने में सक्षम हो सकें।

टिप्पणियाँ