नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें 


गढ़वा :गणतंत्र दिवस के 71वें समारोह का आयोजन स्थानीय गोविन्द प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में किया गया जहां सर्वप्रथम उपायुक्त, गढ़वा हर्ष मंगला ने परेड में शामिल टुकड़ियों का परेड का निरिक्षण किया। तत्पश्चात पूर्वाहन 09:01 बजे नगर भवन गढ़वा के मंच से उपायुक्त, द्वारा झंडोतोलन किया गया। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य
, गढ़वा जिले के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधिगण, परेड में सम्मिलित सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवानों, विभिन्न विभागों के झांकी के कलाकारगण, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक गण तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण आदि को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस पावन अवसर पर उपायुक्त गढ़वा ने गणतंत्र को मूर्त रूप प्रदान करने वाले भारत देश के अमर शहीदों एवं भारत की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने हेतु सर्वस्व न्योछावर करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वालों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया
और बताया कि आज ही के दिन देश का शासन पूर्ण रूप से देशवासियों के हाथों में आया और प्रत्येक नागरिक अपने देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व को अनुभव करने लगा। देश के अभ्युत्थान और उसकी मान-मर्यादा की रक्षा को प्रत्येक नागरिक अपनी मान मर्यादा और अभ्युत्थान समझने लगा। उन्होंने कहा कि देश अहर्निश विकास के पथ पर उन उद्देश्यों के प्रति समर्पित है,
जो हमारे पूर्वजों ने निर्धारित किए हैं। उपायुक्त गढ़वा ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रिय रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, शहीद ग्राम विकास योजना द्वारा विकास की दिशा में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को आर्थिक रूप से सफल बनाने हेतु कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। निसहाय एवं निशक्त व्यक्तियों
को विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन योजना के तहत लाभ प्रदान कर विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। जिले में गुणात्मक शैक्षणिक वातावरण के सृजन हेतु सरकार एवं जिला प्रशासन संवेदनशील है। बावजूद इसके निरंतर प्रक्रिया के तहत नए
क्षितिज पर नई संभावनाएं लगातार विकसित होती दिखती हैं। इन संभावनाओं के बीच हमें भी नई ऊंचाइयों को छूने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि सभी के निरंतर प्रयास से गढ़वा जिले को भारत के मानचित्र में विकसित जिले के रूप में प्रतिष्ठित किया जाएगा। मंच के माध्यम से उन्होंने जिले की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराते हुए बताया कि वर्ष 2019 में जिले ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव देखे हैं। लोकतंत्र में आम चुनाव की व्यवस्था सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है जिससे हमें अपने जन प्रतिनिधियों को चुनने का मौका मिलता है। वर्ष 2019
में लोकतंत्र के इस महापर्व में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। जिसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित जनता को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष गढ़वा जिले द्वारा आकांक्षी जिलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया गया। निर्धारित मानकों में अपेक्षा अनुरूप प्रगति करते हुए सितंबर माह के डेल्टा रैंकिंग में जिले को देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने इस सफलता को और आगे ले जाने एवम आकांक्षी जिलों में गढ़वा जिले के प्रगति को बढ़ाने की बात कही।
राज्य में नई सरकार का गठन होने के बाद सरकार के निर्देश के आलोक में "सरकार आपके द्वार" जैसे कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया है। इसके तहत प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम जिले के किसी भी प्रखंड/पंचायत में होना है। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी अपने प्रखंड के किसी न
किसी एक पंचायत में हर शनिवार इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे ताकि लोगों को अपनी समस्याएं बिना ज्यादा मेहनत किये व दूरी तय किये अपने घर के निकट प्रशासन के समीप पहुंचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अनाज के वितरण में बायोमेट्रिक विधि से पहचान कर सभी कार्डधारियों को सही तरीके से अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। गढ़वा जिले में
पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ योजना के तहत दस लाख चौवन हजार आठ सदस्यों को प्रतिमाह पांच किलोग्राम की दर से एवं अंत्योदय अन्न योजना के तहत लगभग एक्कतीस हज़ार परिवारों को पैंतीस किलोग्राम अनाज प्रत्येक माह अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। गढ़वा जिले में PVTG डाकिया योजना के तहत आठ हजार छः सौ सताइस लाभुकों को उनके घर पर पैंतीस किलोग्राम चावल का पैकेट पहुंचाया जा रहा है। वहीं खरीफ विपणन मौसम 2019-20 के दौरान
धान अधिप्राप्ति कार्य भारतीय खाद्य निगम पलामू द्वारा किया जाना है जहां धान क्रय हेतु दस क्रय केंद्रों की स्वीकृति दी गई है। धान क्रय का समर्थन मूल्य सत्रह सौ पचास रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सरकार किसानों को उनके खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। सोन एवं कनहर नदी के पानी का समुचित उपयोग कर जिले के विभिन्न बड़े जलाशयों एवं अन्य छोटे-छोटे एक सौ पचास जलाशयों में पानी की उपलब्धता बनी रहे, इस
दृष्टि से इस योजना पर एक हजार एक सौ उनहतर करोड़ रुपए की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी जा चुकी है ताकि निकट भविष्य में जिले के सिंचित क्षेत्र को बढ़ाया जा सके। "कन्वर्शन ऑफ फेलो एंड लैंड इंटू क्रॉप्ड एरिया योजना" के अंतर्गत आठ सौ हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि जो बंजर पड़ा हुआ था, जिसे खेती योग्य बनाने का कार्य किया गया है जिसके कारण आच्छादन का रकबा बढ़ा है। आत्मा योजना अंतर्गत 2-2 कृषक पाठशाला जिले के प्रत्येक प्रखंडों में
चलाए जा रहे हैं। साथ ही 150 कृषकों को कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में कृषक प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया गया है। 200 कृषकों का माह फरवरी 2020 में राज्य से बाहर प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कराया जाएगा। लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा योजना के तहत योजनाओं का कार्यान्वयन कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में इस योजना के तहत अस्सी करोड़ तैतालिस लाख रुपए व्यय करते हुए एकतालिस लाख सात हजार मानव दिवस सृजित किया गया है। मनरेगा अंतर्गत इस वर्ष भूमिगत जल स्तर उठाने/जल संचयन हेतु टीसीबी योजना के तहत एक हज़ार
एक सौ इक्यासी योजनाओं का कार्य अब तक पूर्ण करा लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बाईस हज़ार आवास योजनाओं को स्वीकृति अब तक दी जा चुकी है, जिसमें दो हज़ार सात सौ दस आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। शेष आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गढ़वा जिले के सभी बीस प्रखंडों में सघन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले में कुल तीन हज़ार सात सौ
सत्तर नए सखी मंडल का गठन एवं इनके प्रशिक्षण का कार्य संपन्न किया गया है। वर्तमान में सखी मंडलों में स्कूल ड्रेस सिलाई का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। चूंकि विकास की संकल्पना पूर्ण स्वच्छता के बिना अधूरी है। अतः इस संकल्पना को साकार करने हेतु जिला को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है, परन्तु विभिन्न स्रोतों से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर NLOB के तहत छूटे हुए लाभुकों का शौचालय निर्माण कार्य अभी जारी है। सरकार ने सबके लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयत्न किया है। यही कारण है कि जनसामान्य में टीकाकरण एवं परिवार नियोजन
के प्रति जागरूकता बढ़ी है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आरोग्य योजना अंतर्गत, खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत राशन कार्डधारियों को प्रतिवर्ष परिवार के इलाज पर पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ जिले के योग्य लाभुकों को मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए सभी से अपील है कि उपलब्ध जन स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर उपयोग किया जाय। उन्होंने जिले की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि गढ़वा जिला में पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति की गई है, हालांकि चिकित्सकों के कई पद रिक्त हैं जिसके प्रति सरकार संवेदनशील है। नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में छः हज़ार सात सौ पैंतीस लाभुकों को इसका लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अब
तक छः सौ बारह कन्याएं लाभान्वित हुई हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पूरे जिले में एक लाख उन्नीस हजार एक सौ दस पेंशनधारी लाभान्वित हो रहे हैं। प्रत्येक लाभुकों को उनके खाते में राशि हस्तांतरित की जा रही है। सभी अनुमंडल में मंगलवार को शिविर लगाकर योग्य पेंशनधारियों का चयन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में निर्धन, दिव्यांग, विधवा, भूमिहीन, असहाय, वृद्ध एवं भिक्षुक जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, के बीच कुल अड़तालीस हज़ार तीन सौ पच्चासी कंबल मुफ्त वितरण किया गया है। गढ़वा जिले के सभी अंचलों में ऑनलाइन म्यूटेशन, ऑनलाइन रेंट कलेक्शन एवं त्रुटियों का निराकरण भी ऑनलाइन किया जा रहा है। सड़क के क्षेत्र में बताया कि NHAI 75
योजना के तहत गढ़वा रमना एवं बंशीधर नगर बाईपास के निर्माण के लिए 3(a) का प्रकाशन कर दिया गया है। गढ़वा बाईपास हेतु 3(d) का भी प्रकाशन कर दिया गया है। उक्त योजनाओं के तहत कुल छः सौ इक्कीस एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। गढ़वा जिले में राज्य संपोषित योजना अंतर्गत 76.53 किलोमीटर तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 68.248 किलोमीटर सड़क निर्माण कराया गया है। कृषि के क्षेत्र में प्राप्त उपब्धियों में बताया कि छोटे और सीमांत कृषकों तथा स्वयं सहायता समूह, किसान क्लब को पंपसेट वितरण योजना के तहत गढ़वा जिला को वित्तीय वर्ष 2019-20 में चार सौ छः पंपसेट एवं पाइप वितरण की योजना है। सरकार द्वारा आदिम जनजाति/ अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग के
कल्याण एवं उत्थान हेतु चलाए जा रहे योजनाओं के समुचित कार्यान्वयन हेतु जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति PFMS के माध्यम से खाता में अंतरण की जा रही है। साइकिल योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यकों के लिए कुल सोलह हजार सात सौ बयासी छात्र-छात्राओं को कुल पांच करोड़ सतासी लाख सैंतीस हजार रुपए की राशि PFMS के माध्यम से खाता में अंतरण की गई है। शहीद ग्राम विकास योजना के तहत बरगढ़ में बूढ़ा पहाड़ से ग्राम मदगड़ी (च) में लाए गए 29 जनजाति परिवारों को स्थाई रूप से आवासित करने हेतु आवास निर्माण कराया जा रहा है। कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अनुदान, सोलर ड्रिंकिंग वाटर सिस्टम
धूम कुड़िया हाउस, सरना/मसना घेराबंदी, कब्रिस्तान घेराबंदी एवं कल्याण गुरुकुल जैसी कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही है। उग्रवाद की घटना में तेजी से कमी आई है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति के कारण कई भटके हुए लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके लिए उपायुक्त, गढ़वा श्री मंगला ने अन्य भटके हुए नौजवानों से अपील किया कि समाज की मुख्यधारा से जुड़े एवं विकास के श्रृंखला में सशक्त कड़ी साबित होयें। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्होंने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जिले में अमन चैन बहाल करने के लिए जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल,
सीआरपीएफ बल बधाई के पात्र हैं। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाठ्यक्रम वर्ष के अंत में परीक्षाओं का दौर आने वाला है। अतः जिले के सभी विद्यार्थी इस परीक्षा को जीवन के एक पड़ाव की तरह लें और अपने भविष्य को संवारने के लिए इस परीक्षा को पूरे मनोयोग से दें। अपने अंदर प्रगति और प्रतिस्पर्धा की भावना रखते हुए अपने देश, अपने क्षेत्र एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। परीक्षा के परिणाम से नकारात्मक प्रभाव के आने से अपने को रोकें। इसके लिए उन्होंने विद्यार्थियों के माता-पिता से अपने बच्चों को इस बारे में भली-भांति समझाने का
अनुरोध किया है। उन्होंने सभी को पारस्परिक भेदभाव को छोड़कर वसुधैव कुटुम्बकम को आत्मसात करते हुए परस्पर सहयोग और एकता में विश्वास करने, अज्ञानता रूपी अंधकार से निकलकर ज्ञान के प्रकाशपूर्ण मार्ग पर अग्रसर होने की बात कही ताकि इस महिमामयी तिथि की मान मर्यादा की रक्षा हो सके।उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के अंदर हर्ष-उल्लास और नवीन चेतना का संचार करता है। देशवासियों को यह संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित करता है कि वे अमर शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और अपने देश की रक्षा, गौरव और उत्थान के लिए सदा समर्पित रहेंगे, जिससे हमारे हर कदम से लोकतंत्र एवं गणतंत्र को मजबूती मिले। पुनः उन्होंने गणतंत्र दिवस के
इस पुनीत अवसर पर सभी देशभक्तों को हार्दिक बधाई देते हुए अपने संबोधन को समाप्त किया। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के आश्रितों को सम्मानित करने का भी कार्य किया गया, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ननकू सिंह की पत्नी देवमणि देवी स्वर्गीय भुनेश्वर आजाद की पत्नी कमला देवी एवं स्वर्गीय केश्वर सिंह की पत्नी अनीता कुंवर को समान्नित किया गया। वहीं शहीदों के आश्रितों में स्वर्गीय आशीष कुमार सिंह की पत्नी आशा देवी एवं स्वर्गीय आशीष कुमार तिवारी की पत्नी आनंदी देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रातः में प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल को सम्मानित किया गया। ब्राइट फ्यूचर स्कूल गढ़वा को
प्रथम, बी एस के डी स्कूल गढ़वा को द्वितीय एवं ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल गढ़वा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड में शामिल टुकड़ियों के जूनियर ग्रुप में ओपन से राजकीय मध्य विद्यालय चिरौंजीया को प्रथम स्थान जे पी एस ए सेंट्रल स्कूल को द्वितीय एवं एवीएम स्कूल गढ़वा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि सीनियर ग्रुप में सीआरपीएफ कमांडेंट को प्रथम जिला बल गढ़वा को देती है एवं एनसीसी नामधारी कॉलेज गढ़वा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालयों एवं विभिन्न विभागों के द्वारा झांकी भी प्रस्तुत किया गया जिसमें जिला शिक्षा निकेतन गढ़वा को प्रथम स्थान प्राप्त हुए एवं राजकीय मध्य विद्यालय चिरौंजी को द्वितीय है जबकि नगर परिषद गढ़वा को झांकी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।वहीँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर
दोपहर बाद प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश का फैंसी क्रिकेट मैच में उपविकास आयुक्त, डी आर डी ए डायरेक्टर, अनुमंडल पदाधिकारी , डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
आदि जिला के तमाम पदाधिकारी एवं गढ़वा के गणमान्य नागरिक के बीच खेला गया .इस अवसर पर मुख्य रूप से उपायुक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक गढ़वा, उप विकास आयुक्त गढ़वा, अपर समाहर्ता गढ़वा, डायरेक्टर डीआरडीए गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विभिन्न विभागों से आए पदाधिकारी व कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के आश्रितों को सम्मानित करने का भी कार्य किया गया, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ननकू सिंह की पत्नी देवमणि देवी स्वर्गीय भुनेश्वर आजाद की पत्नी कमला देवी एवं स्वर्गीय केश्वर सिंह की पत्नी अनीता कुंवर को समान्नित किया गया।
वहीं शहीदों के आश्रितों में स्वर्गीय आशीष कुमार सिंह की पत्नी आशा देवी एवं स्वर्गीय आशीष कुमार तिवारी की पत्नी आनंदी देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रातः में प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल को सम्मानित किया गया। ब्राइट फ्यूचर स्कूल गढ़वा को प्रथम, बी एस के डी स्कूल गढ़वा को द्वितीय एवं ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल गढ़वा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड में शामिल टुकड़ियों के जूनियर ग्रुप में राजकीय मध्य विद्यालय चिरौंजीया को प्रथम स्थान, जे पी एस सेंट्रल स्कूल को द्वितीय एवं एवीएम स्कूल गढ़वा को तृतीय स्थान प्राप्त
हुआ जबकि सीनियर ग्रुप में सीआरपीएफ कमांडेंट को प्रथम, जिला बल गढ़वा को द्वितीय एवं एनसीसी नामधारी कॉलेज गढ़वा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालयों एवं विभिन्न विभागों के द्वारा झांकी भी प्रस्तुत किया गया जिसमें जिला शिक्षा निकेतन गढ़वा को प्रथम स्थान प्राप्त हुए एवं राजकीय मध्य विद्यालय चिरौंजी को द्वितीय है जबकि नगर परिषद गढ़वा को झांकी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर
पर सीआरपीएफ के द्वारा डॉग शो का भी आयोजन किया गया जिसमें दिखाया गया कि किस तरह से प्रशिक्षित डॉग के द्वारा किसी अमुक स्थान अथवा वाहनों में छुपा कर रखे गए बम बारूद को ढूंढ लिया जाता है। इस दौरान सीआरपीएफ जवानों की कार्यकुशलता प्रदर्शित की गई एवं इस तरह के मुश्किल कार्यों को करने हेतु डॉग को प्रशिक्षण देने के उपरांत कार्य करने की शैली को बताया गया जो कि काफी अद्भुत था। शुभकामनाएं -वीडियो कों पूरा देखें (2020) : सभी सम्मानित जन प्रतिनिधिगण ,चिकित्सक गण ,समाजसेवी व विभिन्न निजी विद्यालयों के निदेशको ने दिया गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं गढ़वा । जिले के सभी सम्मानित विभिन्न दलो से जुड़े नेतागण, प्रतिनिधिगण ,समाजसेवी पदाधिकारी व विभिन्न निजी विद्यालयों ,निजी अस्पताल के चिकित्सकगण निदेशको द्वारा तमाम जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी .शुभकामनाएं देने वालों में सम्मानित भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ,भाजपा नेता अलाखनाथ पाण्डेय ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरबिंद तूफानी ,नप के वार्ड वार्ड 2 के पार्षद नर्गिस बानो ,प्रतिनिधि अप्पू हसन ,वार्ड 3 वार्ड पार्षद रेणु देवी ,प्रतिनिधि बबलू कुमार ,वार्ड 4 के वार्ड पार्षद दिनेश कुमार ,वार्ड 5 की वार्ड पार्षद अंजू देवी ,प्रतिनिधि कृष्णा केशरी ,वार्ड 6 के वार्ड पार्षद घनश्याम प्रसाद ,वार्ड 7 वार्ड पार्षद विनोद कुमार ,वार्ड 11 के वार्ड पार्षद सत्यवती देवी ,प्रतिनिधि अखिलेश तीवारी ,वार्ड 13 के वार्ड पार्षद चन्दन देवी ,प्रतिनिधि उमेश मेहता ,वार्ड 15 के वार्ड पार्षद अनीता देवी ,प्रतिनिधि सुरेन्द्र कश्यप , वार्ड 21 के वार्ड पार्षद रिंकू कुमारी ,प्रतिनिधि सुनील कुमार ,चिकित्सा पदाधिकारी (सर्जन )डॉ राकेश तरुण ,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुश कुमार ,समाजसेवी डॉ पतंजली केशरी ,समाजसेवी ला रमेश कुमार ,समाजसेवी विनय कश्यप ,चिकित्सा पदाधिकारी (रंका ) डॉ कुलदेव चौधरी ,परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ निशांत सिंह ,मदरसा रोड स्थित दंत चिकित्सक डॉ अशोक सोनी ,समाजसेवी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल साह ,स्वास्तिक चिकत्सालय प्रोप्राइटर रीना गुप्ता ,जाटा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार ,कोरवाडीह पंचायत मुखिया सरीफ मुखिया ,समाजसेवी उत्तम जायसवाल ,समाजसेवी प्रवीन जायसवाल ,समाजसेवी शिवाजी श्रीवास्तव ,समाजसेवी दयाशंकर गुप्ता ,समाजसेवी डॉ असजद अंसारी ,समाजसेवी मनीष कमलापुरी ,समाजसेवी राजमणि प्रसाद ,डीएवी मौडल के निदेशक सुशिल केशरी ,ज्ञान निकेतन बेलचम्पा के निदेशक अमित सिंह ,ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ,एआरडी पब्लिक स्कूल के निदेशक पी के दुबे ,ब्राईट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ,बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय सोनी , जिला शिक्षा निकेतन के निदेशक अनिल विश्वकर्मा ,उत्सव गार्डन के प्रोप्राइटर अनिल सोनी ,एडीएम पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय कुमार ,रूप अलंकार के प्रोप्राइटर जय सोनी ,इडेन गार्डन पब्लिक स्कूल के निदेशक सुनील कुमार ,डाइमंड पाराडाईज पब्लिक स्कूल के निदेशक विजय गुप्ता ,मदर टेरेसा डीएस पब्लिक स्कूल के निदेशिका मिरा यादव ,तैबा हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अरसद अंसारी ,डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल मेराल के निदेशक सुरेन्द्र विश्वकर्मा आदि ने दी गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ. सभी सम्मानित लोगों का शुभकामना देखने के लिए यूट्यूब पर गढ़वा समाचार लिखकर सभी शुभकामनाएं वीडियो को यूट्यूब पर देख सकते हैं। नोटिस : गढ़वा समाचार परिवार की ओर से भी 70 वी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तमाम बुद्धिजीवी नागरिको व विभिन्न संस्थाओ से जुड़े पदाधिकारियो कों हार्दिक बधाई व ढेर सारी सुभकामनाएँ पेश करता है। डी. ए. वी. लीलावचन पब्लिक स्कूल लातदाग में उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
गढ़वा /मेराल :डी. ए. वी. लीलावचन पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि यशवंत नायक (अंचलाधिकारी मेराल) एवं रामेश्वर उपाध्याय( थाना प्रभारी मेराल ) निदेशक सुरेन्द्र विश्वकर्मा सचिव सुनैना विश्वकर्मा प्राचार्य मनोज कुमार उपप्राचार्य मधु कुमारी पुलिस के जवान शिक्षक अभिभावक एवं छात्र /छात्राये उपस्थित थे । मुख्य अतिथि के द्वारा 10:30बजे झंडोतोलन किया गया, वही पर पुलिस के जवानों द्वारा झण्डे को सलामी दिया गया ।थाना प्रभारी के द्वारा बच्चो को संबोधित करते हुए कहे कि बच्चे देश के भविष्य है शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमसे जितना सहयोग होगा मैं हरसम्भव प्रयास करूँगा. तत पश्चात विद्यालय के छात्र /छात्राओं के द्वारा देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत कियें गए जिससे सभी की आँखें नम हो गई ।
गढ़वा :लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस के द्वारा गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर मंगलम टेंट हाउस के परिसर में झंडोत्तोलन किया गया इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अंकित अग्रवाल दीपाली अग्रवाल श्वेता अग्रवाल रुचि अग्रवाल शालिनी अग्रवाल सुजाता अग्रवाल नीलू केसरी रुचि सिन्हा अलका कुमारी इत्यादि उपस्थित थे. गढ़वा :लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस के द्वारा गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर मंगलम टेंट परिसर में झंडोत्तोलन ग्रीन के अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ग्लोरियस की अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने झंडोतोलन किया .
झंडोतोलन में दीपाली अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, नीलू केसरी, रुचि सिन्हा, अलका कुमारी, जोन चेयरमैन नीरज कुमार, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, दिब्य प्रकाश केशरी, पतंजलि केशरी, रवि अग्रवाल,जय शंकर ब्रेजियर, सचिव विनय कश्यप, दिब्यां नन्द श्रीवास्तव, उमा पाण्डेय, शम्मीम अंसारी, संतोष गुप्ता, अमित केशरी, पुरषोत्तम अग्रवाल,चन्दन केशरी, पवन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, परमानन्द केशरी, आशुतोष अग्रवाल, साकेत केशरी, अर्पित अग्रवाल, विशाल के सुशील केशरी, नन्द लाल प्रसाद, सिटी के अध्यछ दया शंकर गुप्ता, अशोक सोनी, राजमणि प्रसाद, अजय गुप्ता, उमाशंकर श्रीवास्तव ओसाम के पूर्व अध्यछ राकेश पाल, उपेन्दर कुमार, कश्यप समाज के अध्यछ उमेश कश्यप, शिक्छक पारस तिवारी, मनीष केशरी काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे .


















































































































टिप्पणियाँ