गढ़वा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और आगामी दिनों में संभावित भारी वर्षा को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति न...
गढ़वा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और आगामी दिनों में संभावित भारी वर्षा को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने बुधवार को जिले के विभिन्न नदी तटीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मझिआंव प्रखंड के कोयल नदी तथा कांडी प्रखंड के सोन नदी क्षेत्र का जायजा लेते हुए जलस्तर, जलभराव और बारिश से हुई फसल क्षति की स्थिति का निरीक्षण किया।उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का स्थल पर पारदर्शी एवं सही तरीके से आकलन कर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।निरीक्षण की शुरुआत उपायुक्त ने मोहम्मदगंज स्थित भीम बराज से की। उन्होंने बराज में पानी के बहाव, जलस्तर एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद किसानों और स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण आसपास के क्षेत्रों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, स्थानीय लोगों नेभीम बराज के रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता बताई। लोगों ने बताया कि बराज में 40 गेट हैं और यदि इनकी समुचित देखरेख एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तो आसपास के लोगों को काफी लाभ मिल सकता है।उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद उपायुक्त ने कांडी प्रखंड के सोन नदी तटीय क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।ग्रामीणों ने तटीय क्षेत्र में मजबूत एवं स्थायी गार्ड वॉल बनाने तथा कोरगाई से सुंडीपुर तक मिट्टी भराई और बोल्डर पीचिंग कराने का सुझाव दिया। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अंचल अधिकारी को संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कांडी प्रखंड के नारायणपुर गांव पहुंचकर बारिश एवं जलभराव के कारण डूबी फसलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित किसानों की फसल क्षति का सटीक एवं निष्पक्ष आकलन कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि संभावित भारी बारिश को देखते हुए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तरह सतर्क रहें और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, मझिआंव एवं कांडी के अंचल अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। वही खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा-4 रोहित कुमार के नेतृत्व में बुधवार को चिनिया प्रखंड के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान FSSAI द्वारा चिन्हित Non-Compliant, अमानक एवं मिस-लेबलिंग वाले खाद्य उत्पादों के विरुद्ध राज्यव्यापी प्रवर्तन अभियान के तहत चलाया गया।अभियान के दौरान चिनिया प्रखंड के विभिन्न थोक एवं खुदराबाजारों, सुपर मार्केट, किराना दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, लेबलिंग, भंडारण एवं बिक्री की स्थिति की जांच की।दुकानों में मिले प्रतिबंधित उत्पाद, तत्काल हटवाए गएजांच के दौरान 2-3 दुकानों पर ऐसे उत्पाद पाए गए, जिनकी बिक्री अथवा भंडारण पर रोक है। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, फॉर्चून सोया रिफाइंड ऑयल एवं लोटे चोको पाई जैसे उत्पादों को तत्काल प्रभाव से दुकानों से हटवा दिया।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने प्रतिष्ठान संचालकों एवं दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का किसी भी स्थिति में उल्लंघन न करें और अमानक, प्रतिबंधित अथवा मिस-लेबलिंग वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री एवं भंडारण से बचें।उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर Food Safety and Standards Act, 2006 (FSS Act) एवं उसके अधीन बनाए गए नियमों और विनियमों के प्रावधानों के तहत संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग के इस अभियान से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।


टिप्पणियाँ