गढ़वा। इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस का द्वितीय पदस्थापना समारोह एवं श्रावणी उत्सव रविवार को नवादा मोड़ स्थित आ...
गढ़वा। इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस का द्वितीय पदस्थापना समारोह एवं श्रावणी उत्सव रविवार को नवादा मोड़ स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया तथा समाज सेवा के नए संकल्पों के साथ क्लब ने नए सत्र की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. प्रियंका सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची उच्च न्यायालय की अधिवक्ता चंचला ठाकुर,निवर्तमान सचिव अंकिता अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।समारोह में 19 सदस्यों के साथ क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापन किया गया। इस दौरान दीपाली अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। विनीता आनंद को उपाध्यक्ष, रुचि अग्रवाल को सचिव, ममता कश्यप को कोषाध्यक्ष तथा शोभा सोनी को आईएसओ बनाया गया। वहीं कार्यकारी सदस्य के रूप में सोनी गुप्ता, अर्चना कश्यप, श्वेता सोनी एवं शोभा कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रोजेक्ट चेयरमैन के रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए श्वेता अग्रवाल, महिला सशक्तिकरण के लिए प्रीति रानी कश्यप तथा युवा शक्ति विकास एवं शिक्षा के लिए शालिनी अग्रवाल का चयन किया गया।क्लब के विस्तार के तहत छह नए सदस्यों—रजनी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, डॉ. प्रीति गुप्ता, प्रतिमा कश्यप, खुशबू गुप्ता एवं निशा जायसवाल—का इंडक्शन कर उन्हें सदस्यता दिलाई गई।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका सिंह ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर समाजहित में कार्य करती हैं तो वे केवल सेवा ही नहीं करतीं, बल्कि समाज के विकास की मजबूत नींव भी रखती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इनर व्हील क्लब भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाज सेवा करता रहेगा। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में उनका गढ़वा से स्थानांतरण भी हो जाए, तब भी वे समाचार पत्रों में इनर व्हील क्लब की गतिविधियों को जरूर खोजेंगी और इस संस्था को हमेशा स्नेह एवं सम्मान के साथ याद रखेंगी।वही
विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता चंचला ठाकुर ने क्लब की चिकित्सा सेवा, रक्तदान, वृक्षारोपण एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाज सेवा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इस दिशा में क्लब का योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने भविष्य में स्वयं भी क्लब से जुड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल ने कहा कि सेवा का यह सफर अब और अधिक व्यापक होगा। नए सत्र में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं एवं बच्चियों के स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम और सामाजिक जागरूकता अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।समारोह के बाद आयोजित श्रावणी उत्सव आकर्षण का केंद्र रहा। सावन की थीम पर सजे कार्यक्रम में झूले, पारंपरिक परिधान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वंशिका और कनिका की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को क्लब की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के अध्यक्ष विजय सोनी, सचिव हर्ष अग्रवाल, लायंस क्लब सिटी के संजय सोनी, लायंस ऑसम के अनिल सोनी, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अनीता दत्त, वैश्य महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष कंचन जायसवाल, जायंट्स सहेली ग्रुप की अध्यक्ष रीमा स्वरूप, रितु जायसवाल, रंजना जायसवाल, कसौधन समाज की अध्यक्ष कंचन कश्यप, बीएसकेडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रीना कुमारी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। ...
टिप्पणियाँ