गढ़वा/मझिआंव: प्रखंड सह अंचल सभागार में शनिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोज...
गढ़वा/मझिआंव: प्रखंड सह अंचल सभागार में शनिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित किया गया। इस पहल से क्षेत्र में कृषि उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रांची के क्षेत्रीय प्रमुख आर.सी. गोयल तथा मझिआंव बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन में करीब 25 महिला स्वयं सहायता समूहों एवं 30 किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में लगभग 250 किसान एवं महिला समूहों की सदस्य शामिल हुईं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चंद्री शाखा के शाखा प्रबंधक गोवर्धन मुंडा ने बताया कि यह ऋण बैंक की डालटनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा पुरैनी, पाल्हे कला, सगमा एवं चंद्री शाखा के संयुक्त प्रयास से उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों और महिला समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा कृषि कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। मुख्य अतिथि आर.सी. गोयल ने कहा: “कृषि ऋण किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनेगा”
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रांची के क्षेत्रीय प्रमुख आर.सी. गोयल ने कहा कि बैंक किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि ऋण से उत्पादन बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।वही
बीडीओ सह सीओ कनक ने कहा: “महिला समूहों और किसानों की आर्थिक उन्नति में ऋण योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी”
मझिआंव बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक ने कहा कि सरकार और बैंक की संयुक्त पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी। महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाला वित्तीय सहयोग उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।वही
गोवर्धन मुंडा ने कहा: “कृषि निवेश बढ़ेगा तो किसानों की आय और जीवन स्तर दोनों बेहतर होंगे”
चंद्री शाखा के शाखा प्रबंधक गोवर्धन मुंडा ने कहा कि कृषि ऋण का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं महिला समूहों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी आय बढ़ाना है। इससे कृषि कार्यों का विस्तार होगा और ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दयानंद पांडेय सहित विभिन्न शाखाओं के बैंक अधिकारी उपस्थित थे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ