नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा। 54 वें राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गढ़वा के आमिर का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता तेलंगाना राज्य के वारंगल में 19 जनवरी को होना है। इसके लिए झारखंड एथलेटिक्स टीम में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए जिले के मोहम्मद आमिर अंसारी का चयन अंडर 20 एज ग्रुप एवं 8 किलो मीटर दौड़ में हुआ है। एथलेटिक जैसे बड़े खेल में गढ़वा से किसी खिलाड़ी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना गढ़वा के खेल प्रेमियों के लिए खुशी की बात है। आमिर बचपन से ही गढ़वा जिला एथलेटिक्स टीम में खेलता रहा है और अपनी मेहनत की बदौलत आज वह
इस मुकाम पर पहुंचा है।  इसको लेकर गढ़वा जिला एथलेटिक संघ सचिव झारखंड एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एसके पांडेय, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, उपाध्यक्ष विजय केसरी, मदन केशरी, मनीष केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष उमेश सहाय, सत्येंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, उपेन्द्र राम, अरविंद कुमार, रामाशंकर सिंह, सुशील तिवारी, अजय कांत, कासलेस तिवारी, किशोर कुणाल, चन्द्रबहादुर सिंह, रामप्रवेश तिवारी, मोहम्मद जुल्फिकार, सुशील सिन्हा, मोहम्मद बाबर, पूर्व खिलाड़ी नसीम अख्तर, अरबिंद दुबे, प्रभात तिवारी, संतोष मिश्रा, अजय कुमार गुप्ता, जगन्नाथ राम, अरविंद कुमार आदि ने बधाई दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।