नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 20वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में सूरत पांडे पब्लिक स्कूल ने बी एस के डी पब्लिक स्कूल को 26 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। सूरत पांडे पब्लिक स्कूल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करते हुए टीम की ओर से आशीष ने सर्वाधिक 13, और सुमंत के 11 रनों के सहयोग से टीम ने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 81 रन बनाएं। बीएसकेडी की ओर से पार्थ ने 3 और विवेक ने 2 विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी बी एस के डी के खिलाड़ियों ने पावर प्ले ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बना लेना चाहते थे उनकी रणनीति कामयाब नहीं हुई और पावर प्ले के चार ओवर में टीम ने17 रन के योग पर अपने 5 विकेट खो दीया। टीम की ओर से विवेक ने एक छोर को संभाले रखा और टीम की ओर से सर्वाधिक 12 रन बनाए जबकि आसिफ ने 9 रन बनाएं बीएसकेडी की टीम 55 रनों पर ही सिमट गई। सूरत पांडे पब्लिक स्कूल की ओर से आशीष ने 3 और रामेश्वर ने 2 विकेट प्राप्त किया। मैच से पूर्व झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजय सिंह ने मैच के पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सूरत पांडे
पब्लिक स्कूल के आशीष को झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजय सिंह , पर्यवेक्षक सह पूर्व खिलाड़ी सियाराम शरण वर्मा, गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव पंकज चौधरी, सह सचिव प्रिंस सोनी और मिथिलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि आप लोग क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो टीम भावना और संस्था को आप को महत्व देना होगा जब तक आप संस्था और टीम को महत्व नहीं देंगे आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं। आप जहां से खेलते हैं उस को महत्व देते हुए उस को आगे ले जाने के लिए आप अपना शत प्रतिशत योगदान दें। यह प्रतियोगिता 20 वर्षों से बिना परेशानी का खिलाड़ियों को आगे लाने का काम कर रहा है । झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की नजर इस प्रतियोगिता पर रहती है और गढ़वा जिले से एसोसिएशन के सदस्य के नाते वे जिले के खिलाड़ियों को आगे ले जाने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार हैं। पर्यवेक्षक सियाराम शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है इस प्रतीक्षा के दर्जनों खिलाड़ी जिला का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बी एस के डी के टीम में रणनीति का अभाव रहा जिसके कारण उन्हें पराजय मिली है। इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष कमलेश सिन्हा, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव पंकज चौधरी, भरत जी, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, अभिमन्यु पाठक, सोनू, राजकमल तिवारी, गोलू प्रभास मिश्रा,मनीष पाठक, मनोज तिवारी, प्रिंस खान, सिकंदर प्रजापति, रोहन तिवारी, आलोक गुप्ता, अमित उपाध्याय, शुभम सावर्ण,सिद्धार्थ सिंह, अभिनव भारद्वाज, सुमित मिश्रा,प्रभात तिवारी,पंकज मेहता,आलोक गुप्ता,नवनीत दुबे,पंकज चंद्रा, सूरज ठाकुर उपस्थित थे। स्कोरर की भूमिका पंकज मेहता ने निभाई।